अपडेटेड 5 September 2025 at 23:12 IST
Akshara Singh: 'आज का स्ट्रगल कल का कॉन्फिडेंस...', अक्षरा सिंह ने VIDEO शेयर कर खोला फिटनेस का राज
Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों के लिए तो फेमस हैं ही। लेकिन वह फिटनेस को लेकर भी काफी सीरियस रहती हैं। अक्षरा का नया जिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है, जिसमें वह जमकर परीना बहाती नजर आ रही हैं। उन्होंने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इससे उन्होंने फिटनेस को लेकर खास मैसेज शेयर किया है।
भोजपुरी सिनेमा की 'शेरनी' अक्षरा सिंह का लेटेस्ट जिम वीडियो सामने आया है। इसमें वह तरह-तरह के वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने इस वीडियो को खुद के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज का स्ट्रगल, कल का कॉन्फिडेंस है। पुशिंग करते रहिए।'
Advertisement
अक्षरा ने इस वीडियो में ब्लैक ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्स टी-शर्ट और ग्रीन कैप में पहना हुआ है। जिम लुक में वह काफी हॉट नजर आ रही हैं।
वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने उन्हें 'भोजपुरी शेरनी' कहा तो किसी ने लिखा, 'आपकी मेहनत से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
Image: Instagram
Advertisement
30 अगस्त को अक्षरा सिंह ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। इसी दिन उनका गाना ‘पटना के जगुआर’ रिलीज हुआ था, जिसमें उनका दबंग अंदाज दिखा।
Image: Instagram
इस गाने को अक्षरा ने खुद गाया और प्रोड्यूस किया था। म्यूजिक आशीष वर्मा का था जबकि डायरेक्शन और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की थी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 5 September 2025 at 23:12 IST