अपडेटेड 8 March 2026 at 16:47 IST

32 की उम्र में एक्ट्रेस ने फ्रीज करवाए एग्स, विमेंस डे पर खुलासा, बोलीं- हर दिन इंजेक्शन लगते…

Akansha Ranjan Kapoor: एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने विमेंस डे पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एग फ्रीजिंग प्रक्रिया करवाई है।

Follow :  
×

Share


1/6

‘गिल्टी’ फेम एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर सभी महिलाओं को विश करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है।

Image: @akansharanjankapoor/instagram
2/6

32 साल की आकांक्षा ने हॉस्पिटल से फोटो शेयर कर लिखा- कल मैंने एग्स फ्रीज करवा लिए! मैंने यह बात शेयर करने का सोचा नहीं था, लेकिन आज का दिन इसे बताने के लिए बिल्कुल सही है। महिला की बॉडी कमाल होती है।

Image: @akansharanjankapoor/instagram
Advertisement
3/6

आकांक्षा ने कहा- “पिछले दो हफ्ते इंटेंस रहे। हर दिन खुद को इंजेक्शन लगवाना, हार्मोन्स का असर, पेट फूलना, मूड स्विंग्स, स्कैन, दवाइयां, IV ड्रिप और आखिर में सर्जरी”।

Image: @akansharanjankapoor/instagram
4/6

उन्होंने लिखा- “मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि महिलाएं कमाल की होती हैं और मैं हमारे शरीर की अद्भुत बुद्धिमत्ता और काबिलियत देखकर दंग रह जाती हूं।”

Image: @akansharanjankapoor/instagram
Advertisement
5/6

आकांक्षा ने कहा कि दूसरी फोटो आज की है जिसमें वो एथलेटिक लुक में अपने रूटीन में वापस जा रही हैं। वो केवल 20 मिनट ही लड़खड़ाते हुए चल पाईं लेकिन ये काफी था क्योंकि उनकी बॉडी ने कुछ अद्भुत किया है। 

Image: @akansharanjankapoor/instagram
6/6

आकांक्षा रंजन कपूर को ‘गिल्टी’, ‘जिगरा’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ जैसी फिल्में और, ‘रे’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’ जैसी वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। 

Image: @akansharanjankapoor/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 16:47 IST