अपडेटेड 24 July 2025 at 22:54 IST

Saiyaara Day 7: सांतवें दिन घटी 'सैयारा' की कमाई, फिर भी तोड़ डाले कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

Saiyaara Box Office Collection Day 7: 'सैयारा' को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। फिल्म ओपनिंग डे से ही धमाल मचाती नजर आ रही है। 7वें दिन फिल्म के कलेक्शन में कमी जरूर आई है। तभी भी 'सैयारा' ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Follow :  
×

Share


1/7

अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' की रफ्तार अब भी थमती नहीं दिख रही। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। तब भी ये फिल्म एक के बाद एक कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।

Image: X
2/7

सैयारा ने हफ्तेभर में अच्छी खासी कमाई कर डाली है। इसके साथ ही लीड एक्टर के तौर पर अनीत और अहान की पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई है। 

Image: Youtube
Advertisement
3/7

सैयारा पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही है। साथ ही ये फिल्म शुरू से ही खूब नोट छापती नजर आ रही है। फिल्म को ओपनिंग शानदार रही और पहला वीकेंड धमाकेदार रहा। 

Image: Instagram
4/7

वीकेंड खत्म होने के बाद भी सैयारा की कमाई की रफ्तार थमी नहीं। पहले 6 दिन तो फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ के नीचे नहीं गया। हालांकि 7वें दिन अहान-अनीत की फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी जरूर आई। 

Image: Youtube
Advertisement
5/7

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, सैयारा ने 7वें दिन यानी गुरुवार, 24 जुलाई को 18.75 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही 7 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 172.50 करोड़ हो चुका है। 
 

Image: Youtube
6/7

सैयारा ने इसी साल आई सिकंदर, रेड 2, हाउसफुल 5, स्काई फोर्स, सितारे जमीन पर और जाट जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये सभी फिल्में 7 दिनों में इतनी कमाई नहीं कर पाई थी। 

Image: Youtube
Advertisement
7/7

इससे तेज रफ्तार साल 2025 में आई विक्की कौशल की आई 'छावा' ही थी, जिसमें हफ्तेभर में अकेले भारत में 220 करोड़ के आसपास का कारोबार किया था। 
 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 July 2025 at 22:54 IST