अपडेटेड 26 July 2025 at 22:53 IST

Saiyaara: क्या करके मानेगी 'सैयारा'? 9वें दिन फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 200 करोड़ के क्लब में मारी धांसू एंट्री

Saiyaara Collection: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही। फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। 9वें दिन फिर 'सैयारा' ने कमाल किया। फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया है।

Follow :  
×

Share


1/8

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने दर्शकों और क्रिटिक्स सबका दिल जीता है। न्यूकमर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। 

Image: X
2/8

'सैयारा' ने कम दिनों में ऐसे कई बड़े कमाल कर दिखाए, जो बड़े-बड़े सुपरस्टार की फिल्म भी नहीं कर पाती। फिल्म ने अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे कई बड़े सितारों की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। 

Image: youtube
Advertisement
3/8

अब बात कर लेते हैं फिल्म के 9वें दिन के कलेक्शन की। सैयारा ने अपने दूसरे शनिवार फिर बड़ा धमाका किया है। फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया है। 

Image: Youtube
4/8

जी हां, एक बार फिर वीकेंड शुरू हो गया और इसके पूरा फायदा फिल्म को मिल रहा है। शनिवार (26 जुलाई) को एक बार फिर फिल्म की कमाई बढ़ी है। 

Image: instagram
Advertisement
5/8

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'सैयारा' ने 9वें दिन 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले अपने पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 172.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Image: Youtube
6/8

वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म 18 करोड़ की कमाई की थी। अहान-अनीत की फिल्म ने भारत में 216.75 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। इसने धांसू तरीके से 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है। 

 

Image: X
Advertisement
7/8

वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 280 करोड़ के पार हो गया यानी सैयारा अब बहुत जल्द 300 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाली है। 

Image: Youtube
8/8

सैयारा पहले ही इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 2025 में इससे ज्यादा कमाई सिर्फ विक्की कौशल की 'छावा' ने की है। 
 

Image: saiyaara

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 July 2025 at 22:53 IST