अपडेटेड 27 July 2025 at 22:57 IST

Saiyaara: दूसरे हफ्ते भी नहीं थमी 'सैयारा' की सुनामी, 10वें दिन की छप्परफाड़ कमाई; नए माइलस्टोन को छूने के लिए तैयार

Saiyaara Day 10 Box Office Collection: 'सैयारा' ने अपने दूसरे वीकेंड फिर धमाल मचाया है। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म नया माइलस्टोन छूने से बस इंच भर दूर रह गई है।

Follow :  
×

Share


1/7

अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' की सुनामी दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर थमती नहीं दिख रही। मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म हर दिन धुआंधार कमाई कर कई रिकॉर्ड बना रही है।  
 

Image: X
2/7

सैयारा पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है। इसने 21 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग कर सबको चौंका दिया था। महज 9 दिनों में फिल्म ने अकेले भारत में 217 करोड़ का कारोबार कर डाला।
 

Image: youtube
Advertisement
3/7

इस बीच अब सैयारा का 10वें दिन का कलेक्शन भी सामने आया है। रविवार होने के चलते हर किसी की नजर फिल्म के आज यानी 27 जुलाई की कमाई पर टिकी थी। 
 

Image: X
4/7

अपने दूसरे रविवार सैयारा ने फिर बड़ा कमाल किया है। संडे को फिल्म की कमाई में उछाल आया। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ें के मुताबिक सैयारा ने 10वें दिन 30 करोड़ का कारोबार किया है। 
 

Image: Youtube
Advertisement
5/7

इसके साथ ही 10 दिनों में भारत में फिल्म की कुल कमाई 247.25 करोड़ रुपये हो गई। 250 करोड़ कमाने से ये फिल्म इंच भर दूर रह गई। सोमवार को सैयारा इस माइलस्टोन को भी छू सकती है। 
 

Image: Youtube
6/7

वहीं बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो सैयारा ने 370 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से दौड़ रही है। 
 

Image: instagram
Advertisement
7/7

सैयारा महज 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ही न्यूजकमर्स है। लीड एक्टर्स के तौर पर दोनों ने अपनी पहली फिल्म से धमाल मचा दिया। 

Image: Youtube

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 22:57 IST