अपडेटेड 30 April 2025 at 14:57 IST
पहलगाम हमले के बाद हानिया आमिर को इंडियन फैन से मिला ऐसा तोहफा, उड़ गए PAK एक्ट्रेस के होश!
पहलगाम हमले के बाद हानिया आमिर को इंडियन फैन से एक खास तोहफा मिला है। इसे देखने के बाद यकीनन पाक एक्ट्रेस के होश उड़ जाएंगे!
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर अपने देश के साथ-साथ भारत में भी बेहद पॉपुलर हैं। फैंस हानिया की खूबसूरती के अलावा उनकी एक्टिंग के भी दीवाने हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात हैं। इस बीच भारतीय फैंस ने हानिया के लिए कुछ ऐसा भेजा जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
Image: InstagramAdvertisement
सामने आए वीडियो में देखा गया कि फैंस ने अपनी चहेती एक्ट्रेस हानिया के लिए पानी के बोतलों से भरा एक बॉक्स भेजा है। इस बॉक्स पर पाकिस्तान का पता लिखा है।
इतना ही नहीं बॉक्स के लेबल पर लिखा है, 'टू हानिया आमिर, रावल पिंड, पंजाब, पाकिस्तान। फ्रॉम इंडिया।'
Image: XAdvertisement
अब इसे लेकर वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। लोग एक से बढ़कर एक रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 1960 के सिंधु जल समझौते को सस्पेंड कर दिया है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 30 April 2025 at 14:55 IST