अपडेटेड 20 May 2025 at 10:02 IST
ममता कुलकर्णी के बाद एक और स्टार एक्ट्रेस बनेंगी साध्वी! बिग बॉस कंटेस्टेंट क्यों ले रहीं इतना बड़ा फैसला?
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी सांसरिक मोहमाया छोड़ आध्यात्म का रास्ता अपना चुकी हैं। इस बीच बिग बॉस कंटेस्टेंट चुकीं एक्ट्रेस ने भी स्वीकारा कि वो भविष्य में साध्वी बनने वाली हैं।
टीवी टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस युविका चौधरी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में खुद को लेकर जो खुलासा किया है उसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं प्रिंस नरूला की पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी ने खुलासा किया कि वो भविष्य में वो साध्वी बनने जा रही हैं।
Advertisement
पारस ने कहा युविका की कुंडली में योग है कि वो जल्द संत बनने वाली है। इस पर युविका ने कहा कि बहुत जल्दी तो नहीं। लेकिन एक समय आएगा जब मैं सिर्फ सेवा-भाव में अपना जीवन लगा दूंगी।
बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं युविका ने आगे कहा कि अभी मैं अपने लिए धार्मिक और स्पिरिचुअल हूं। मैंने सोचा है कि एक वक्त बाद में पूरी तरह से सेवा भाव में चली जाऊंगी, जो कि मैंने पहले से सोच रखा है।
Advertisement
एक्ट्रेस ने कहा कि सांसारिक जीवन जीना भी जरूरी है। इससे भी आप बहुत कुछ सीखते हैं। ये भी आपकी लाइफ में बहुत से बदलाव लेकर आते हैं। मां बनने के बाद मेरे अंदर बहुत से बदलाव आए हैं।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं ममता कुलकर्णी महाकुंभ पहुंचकर संन्यासी बन चुकी हैं और भगवा चोला धारण कर लिया है। वो सांसारिक मोहमाया छोड़ आध्यात्म का रास्ता अपना चुकी हैं।
Advertisement
युविका चौधरी टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं। हालांकि साल 2022 के बाद से वो किसी डेली सोप या शो में नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस एक बेटी की मां हैं। इसके अलावा वो व्लॉगिंग में काफी बिजी रहती हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 May 2025 at 10:02 IST