अपडेटेड 2 January 2026 at 11:33 IST

न्यू ईयर पर एक्ट्रेस Drashti Dhami ने दिखाई बेटी की पहली झलक, ये रखा है लाडली का नाम, क्यूटनेस पर फैंस फिंदा

Drashti Dhami Daughter: मशहूर TV एक्ट्रेस दृष्टि धामी अक्टूबर 2024 में एक बेटी की मां बनी। एक्ट्रेस ने अब उनकी बिटिया की पहली झलक फैंस को दिखाई है। साथ ही अपनी लाडली का नाम भी रिवील किया।

Follow :  
×

Share


1/7

'मधुबाला' फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने न्यू ईयर पर फैंस को प्यारा तोहफा दिया। उन्होंने अपनी लाडली की पहली झलक दिखाई है। साथ में अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया।
 

Image: Instagram
2/7

दृष्टि धामी अक्टूबर 2024 में पहले बच्चे की मां बनी थी। एक्ट्रेस ने एक नन्ही परी को जन्म दिया। मां बनने के बाद दृष्टि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बेटी की तस्वीरें शेयर करती हैं। 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का अब तक फेस रिवील नहीं किया। नए साल के मौके पर दृष्टि ने फैंस को बेटी की पहली झलक दिखा दी है। 
 

Image: Instagram
4/7

दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। पहली फोटो में उनकी बेटी केक के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में दृष्टि, उनके पति नीरज खेमका और बेटी तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं। 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

तस्वीरों में दृष्टि धामी को अपनी बेटी संग केक काटते देखा जा सकता है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते नजर आए और उनकी लाडली की प्यारी मुस्कान पर फिदा हो गए। 

 

Image: Instagram
6/7

पहली झलक दिखाने के साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है। दृष्टि ने अपनी बेटी का नाम लीला खेमका रखा है। 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

सोशल मीडिया पर दृष्टि धामी की बेटी की तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने बिजनेसमैन नीरज खेमका से 21 फरवरी 2015 को शादी की थी। शादी के 9 साल बाद वो मां बनी।

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 January 2026 at 11:33 IST