Divyanka Tripathi: शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, धूमधाम से हुई गोद भराई की रस्म, छाईं PHOTOS

Divyanka Tripathi Baby Shower Photos: मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें छाई हुई हैं। पति विवेक दाहिया उन पर खूब प्यार लुटाते नजर आए।

Follow :  
×

Share


1/6

शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। वो और उनके पति विवेक दाहियान जून 2026 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। 
 

Image: Instagram
2/6

जहां बेबी के वेलकम को लेकर दोनों बहुत ही एक्साइटेड और खुश हैं। इस बीच, मां बनने से पहले हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की रस्म हुई है, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

दिव्यांका की गोद भराई की रस्म काफी इंटीमेट तरीके से हुई, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल हुए। 
 

Image: Instagram
4/6

गोद भराई में दिव्यांका त्रिपाठी को ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहने देखा गया, जिस पर वो लाल रंग की चुनरी ओढ़े नजर आईं। इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

वहीं, रस्म के दौरान उनके पति विवेक दाहिया खूब प्यार लुटाते नजर आए। उन्हें दिव्यांका के बेबी बंप को किस करते हुए देखा गया। दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई की ये तस्वीरें छा गई हैं। 
 

Image: Instagram
6/6

दिव्यांका और विवेक की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 'ये है मोहब्बतें' की शूटिंग के दौरान हुई थी। कपल ने पिछले महीने ही दिव्यांका की प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 5 April 2026 at 18:04 IST