अपडेटेड 11 September 2025 at 20:22 IST

Pati Patni Aur Panga: 'मैं 21 का और आप 19 साल की...', गोविंदा की पत्नी सुनीता को अभिषेक ने किया फ्लर्ट तो क्या मिला जवाब

Pati Patni Aur Panga: रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में इस हफ्ते गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा गेस्ट बनकर पहुंचेंगी। शो का नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। इसमें अभिषेक कुमार उनके साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच हुई मजेदार नोकझोंक ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।

Follow :  
×

Share


1/7

'पति पत्नी और पंगा' के मंच पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की एंट्री से ही माहौल मजेदार हो गया। इस हफ्ते उनकी एंट्री से शो में मजेदार तड़के लगेगे।

Image: instagram
2/7

शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि अभिषेक कुमार, सुनीता से फ्लर्ट करते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें सिर्फ वही चाहिए जो वो चाहते हैं। 

Image: instagram
Advertisement
3/7

सुनीता ने मजाकिया लहजे में पूछा अभिषेक से पूछा,'क्या तुम्हें उम्र का फर्क परेशान नहीं करता?'

Image: instagram
4/7

उनकी बातों का अभिषेक ने तुरंत जवाब दिया, 'आयु क्या है, मैं 21 साल का हूं, आप 19 साल की हो।'

Image: X
Advertisement
5/7

सुनीता आहूजा ने अभिषेक की बात सुनकर तंज कसा, 'कुत्ते की पूछ कभी सीधी नहीं होती।'

Image: Instagram
6/7

स्टेज पर मौजूद दर्शक और शो के कंटेस्टेंट्स सुनीता और अभिषेक की इस नोकझोंक पर ठहाके लगाकर हंसने लगे।

Image: x
Advertisement
7/7

शो का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस फ्लर्टी बातचीत का खूब मजा ले रहे हैं।

Image: instagram

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 11 September 2025 at 20:22 IST