अपडेटेड 13 January 2025 at 20:27 IST

Aadar Jain-Alekha ने गोवा में रचाई शादी, सबके सामने किया लिपलॉक; नहीं दिखे कजिन रणबीर और करीना

Aadar Jain-Alekha Advani Wedding: आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने गोवा में वाइट वेडिंग कर ली। शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें कपल लिपलॉक करता नजर आ रहा है।

Follow :  
×

Share


1/5

कपूर खानदान में इस समय खुशियों का माहौल है। आदर जैन ने अपनी मंगेतर अलेखा आडवाणी के साथ गोवा में समुद्र किनारे शादी रचा ली है। शादी से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। 

Image: Instagram
2/5

दूल्हा और दुल्हन के साथ उनके परिवारवाले और करीबी दोस्त गोवा गए थे। जहां ब्राइड ने वाइट ड्रेस पहनी थी, वहीं आदर जैन को वाइट शर्ट और ग्रे पैंटसूट में देखा जा सकता है।

Image: instagram
Advertisement
3/5

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में नीतू कपूर को अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ देखा जा सकता है। कपूर खानदान से करिश्मा कपूर भी अपने कजिन के बड़े दिन पर एंजॉय करती दिखीं। 

Image: instagram
4/5

फैंस ने नोटिस किया कि शादी में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और करीना कपूर-सैफ अली खान कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या वो समारोह में शामिल नहीं हुए। 

Image: instagram
Advertisement
5/5

नवंबर 2024 में आदर और अलेखा ने मुंबई में रोका किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। उस इवेंट में भी कपल ने वाइट में ट्विनिंग करते हुए आउटफिट्स पहने थे। 

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 January 2025 at 20:27 IST