अपडेटेड 13 August 2025 at 13:23 IST

54 साल की एक्ट्रेस ने घटाया 20 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया, डाइट में किए ये बदलाव

Weight Loss: साउथ एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंकाया है। 54 साल की एक्ट्रेस फैट से फिट हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपनी वेट लॉस जर्नी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपना 20 किलो वजन घटाया?

Follow :  
×

Share


1/8

एक्ट्रेस से राजनेता बनीं खुशबू सुंदर हाल ही में वेट लॉस को लेकर एकाएक सुर्खियों में आई थीं। 54 साल की साउथ एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में कुछ बदलाव कर 20 किलो वजन घटा लिया। 
 

Image: X
2/8

कुछ समय पहले जब खुशबू सुंदर ने अपनी तस्वीरें शेयर की, तो इसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई चौंक गया था। कई लोग ऐसा कहने लगे कि खुशबू ने पतला होने के लिए दवाइयों का सहारा लिया। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

एक्ट्रेस ने ऐसे सभी दावों को नकार दिया और बताया कि कैसे अपने डेली लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर वो फैट से फिट हुईं। 
 

Image: Instagram
4/8

खुशबू बताती हैं कि फिट रहने के लिए डिसिप्लिन, कंसिस्टेंसी और मन में इरादे की ही जरूरत होती है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी वेट लॉस जर्नी साझा की थी। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

खुशबू ने बताया था कि वो वजन कम करने के लिए उन्होंने वर्कआउट और डेली वॉक पर भी ध्यान दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इस जर्नी में माइंडफुल इटिंग से भी उनको मदद मिली। 
 

Image: Instagram
6/8

एक्ट्रेस के मुताबिक वो वजन कम करने के लिए रोज सुबह एक घंटा एक्सरसाइज करती और शाम को 45–50 मिनट वॉक करती थी। इसके अलावा उन्होंने अपने खाने की आदतों में भी कुछ बदलाव किया। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

खुशबू ने बताया कि मैं कुछ भी बहुत सोच-समझकर ही खाती हूं। वजन कम करने के लिए उन्होंने मीठे और रिफाइंड फूड्स से तो तौबा ही कर लिया। वहीं, वो ऐसा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता करती थीं। 
 

Image: Instagram
8/8

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने चीनी, चावल और मैदा से भी दूरी बना ली। वो दालें और साबुत अनाज खाती थी। इन सब आदतों ने उनकी वजन कम करने में मदद की। 
 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 August 2025 at 13:23 IST