अपडेटेड 15 November 2025 at 18:57 IST

माथे पर चंदन, हाथ में मेहंदी… 14 साल की श्री किशोरी की सादगी लूट लेगी दिल, गीता के श्लोकों का पाठ करके बनीं सेनसेशन

Shree Kishori: कानपुर की रहने वाली श्री किशोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। केवल 14 साल की उम्र में उन्होंने गीता के श्लोकों का पाठ करके इंटरनेट पर धूम मचा दी।

Follow :  
×

Share


1/6

श्री किशोरी को सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए गीता के श्लोकों का पाठ करके लोकप्रियता मिली थी। धीरे-धीरे वो इंटरनेट सेंसेशन बनीं और अब वो एक आध्यात्मिक और प्रेरक वक्ता भी बन चुकी हैं।

Image: @shree_kishorii/instagram
2/6

श्री किशोरी का नाम श्री मल्होत्रा है और वो कानपुर के किदवई नगर की हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स हैं। उनका मन बचपन से ही आध्यात्मिक चीजों में रहा है।

Image: @shree_kishorii/instagram
Advertisement
3/6

श्री किशोरी का परिवार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है। वो चाहते थे कि श्री भी बड़ी होकर एक्टर बनें लेकिन उनका मन भगवान कृष्ण और राधा रानी में ऐसा लगा कि उनकी भक्ति में ही लीन हो गईं।

Image: @shree_kishorii/instagram
4/6

इसके अलावा, वो श्री किशोरी फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन भी कराती हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वो अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।

Image: @shree_kishorii/instagram
Advertisement
5/6

चाहे कैजुअल लुक हो या साड़ी या लहंगा, हर ड्रेस में श्री किशोरी काफी कमाल की लगती हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और सादगी लोगों का दिल जीत लेती है।

Image: @shree_kishorii/instagram
6/6

श्री किशोरी पहले आम बच्चों की तरह ही सिर्फ पढ़ाई करती थीं लेकिन जब उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति के कहने पर गीता का पाठ करना शुरू किया, तो उनकी जिंदगी ही बदल गई। 

Image: @shree_kishorii/instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 November 2025 at 18:57 IST