युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर किया मानहानि का केस, तलाक के पहले मैसेज करने का किया दावा
Taniya Chatterjee: युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच विवाद इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद मामला अब मानहानि तक पहुंच गया है, जिससे यह मुद्दा और ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।
Taniya Chatterjee: तानिया चटर्जी ने भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के द्वारा भेजे गए मैसेज को दिखाकर दावा किया था कि वह उन्हें क्यूट लगती हैं। उन्होंने पैपराजी के सामने आकर बीच सड़क में अपनी पर्सनल चैट्स को कैमरे के सामने दिखाई थीं। इसके बाद उन्होंने क्रिकेटर की प्रोफाइल को भी ओपन करके दिखाया था। अब क्रिकेटर ने एक्ट्रेस पर मानहानि का केस दर्ज करते हुए बताया है कि उन्होंने ये मैसेज अपने तलाक से पहले भेजे थे। इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
क्या है पूरा मामला
तानिया चटर्जी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म की बोल्ड वेब सीरीज के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने हाल ही में दावा किया कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। उन्होंने इन मैसेजेस को शेयर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। दरअसल, उन्होंने कैमरे के सामने क्रिकेटर द्वारा भेजे गए मैसेज को दिखाया था। एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए इन दावों से क्रिकेटर के चाहने वालों ने भी तमाम तरीके के सवालों की बौछार कर दी थी।
वीडियो के बाद बढ़ा विवाद
वीडियो वायरल होने के बाद चहल की टीम ने तानिया से कथित तौर पर मैसेज हटाने को कहा था। इसके बाद उनका कहना है कि जब उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कर दिया गया है। क्रिकेटर द्वावा मानहनि का केस करने वाली बात को तानिया ने खुद बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उनकी छवि नहीं खराब की है डिफेम का मतलब होता कि किसी का अपमान करना। मैंने उनका अपमान नहीं किया है।
वो इंडियन क्रिकेटर हैं और मैं उन पर गर्व महसूस करती हूं। मैं उनका सम्मान करती हूं और जिंदगी भर करती रहूंगी। ना मैंने उनकी पर्सनल इमेज पर बोला। ना ही कैरेक्टर पर कुछ कहा। तो डिफेम करना बनता ही नहीं है। उन्होंने मुझे क्यूट कहा और मैंने इसे शेयर कर दिया।
तानिया का पक्ष
पैपराजी से बातचीत में तानिया ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। उन्हें ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने चहल की छवि खराब नहीं की है और न ही उनकी इमेज और पर्सनल लाइफ पर कोई टिप्पणी की है।
टाइमलाइन पर उठे सवाल
तानिया के अनुसार, यह मैसेज 2023 में भेजा गया था, जब चहल की शादी धनश्री वर्मा से हो चुकी थी। हालांकि, चहल और धनश्री का तलाक 2025 में हुआ था, जिससे इस पूरे मामले को लेकर और सवाल खड़े हो रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 18 April 2026 at 14:33 IST