Honey Singh Concert: मुश्किलों में घिरे सिंगर हनी सिंह, मुंबई कॉन्सर्ट में बवाल पर FIR: अवैध लेजर लाइट समेत कई नियम तोड़ने के गंभीर आरोप
Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट का इस्तेमाल करने से बवाल हुआ है। इसपर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Honey Singh Concert: मुंबई में मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। 28 मार्च को बीकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए कॉन्सर्ट के बाद पुलिस ने नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज किया गया, जिससे एयरपोर्ट जोन तक खतरा पहुंचा है। अब इस मामले पर एक्शन लिया गया है।
लेजर लाइट से बढ़ा सुरक्षा खतरा
कॉन्सर्ट के दौरान अवैध तरीके से लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने पहले ही एयरपोर्ट के पास इस तरह की लाइट के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस लापरवाही से एयर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी।
इवेंट मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज
इस पूरे मामले में आयोजक कंपनी तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवरटाइजमेंट के इंद्रजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि किन परिस्थितियों में सुरक्षा निर्देशों को नजरअंदाज किया गया और इसका जिम्मेदार कौन है।
उम्मीद से ज्यादा पहुंची भीड़
कॉन्सर्ट के लिए पुलिस को करीब 12 हजार लोगों के आने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके पर 18 से 20 हजार तक की भीड़ जुट गई।
अचानक बढ़ी भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया और पुलिस को हालात संभालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा गया था।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 10:37 IST