The Family Man 4 Update: ‘द फैमिली मैन 4’ पर मनोज बाजपेयी ने दिया खास अपडेट, जल्द लौटेंगे श्रीकांत तिवारी, जानें क्या बोले एक्टर
The Family Man 4 Update: मनोज बाजपेयी की फेमस वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के चौथे सीजन का अपडेट सामने आ गया है। इस बारे में खुद एक्टर ने ही बड़ा हिंट दे दिया है।
The Family Man 4 Update: मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के चौथे सीजन को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अब एक्टर ने खुद ‘द फैमिली मैन 4’ को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। नए सीजन की जानकारी ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। आइए जानते हैं एक्टर ने क्या दी है जानकारी।
चौथे सीजन को लेकर इंतजार
‘द फैमिली मैन’ प्राइम वीडियो की उन चुनिंदा वेब सीरीज में से एक है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। यही वजह है कि अब तक इस सीरीज के तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं और तीनों को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। तीसरे सीजन के बाद से ही फैंस चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि लंबे समय से इस सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई थी, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई थी।
फैन के सवाल का मनोज बाजपेयी ने दिया जवाब
हाल ही में एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनोज बाजपेयी को टैग करते हुए सीजन 3 के क्लिफहैंगर एंडिंग को लेकर सवाल किया था। फैन ने लिखा कि उन्होंने पूरा दिन सीजन 3 देखा और कहानी को रोमांचक मोड़ पर छोड़ दिया गया, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कहानी खत्म हुई या आगे एपिसोड आएंगे।
फैन के इस सवाल को रीशेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने जवाब दिया कि सभी सवालों के जवाब चौथे सीजन में मिलेंगे और जल्द ही मुलाकात होगी। उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच ‘द फैमिली मैन 4’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
‘द फैमिली मैन’ के बारे में
बता दें कि ‘द फैमिली मैन’ का पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था। इसके बाद दूसरा और तीसरा सीजन भी आया, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब चौथे सीजन को लेकर उत्सुकता अपने चरम पर है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 26 April 2026 at 10:42 IST