EXCLUSIVE/ 'बिनोद' के बारे में ऐसी क्या बात है, जो हमलोग नहीं जानते? 'पंचायत 5' की मुखिया सुनीता ने दिया जवाब

Republic Summit 2026: रिपब्लिक के मंच पर फेमस वेब सीरीज 'पंचायत 5' की कास्ट पहुंची। इसमें सुनीता उर्फ क्रांति देवी वर्मा ने बताया कि 'पंचायत' के 'बिनोद' के बारे में ऐसी कौन सी बात है, जो फैंस नहीं जानते हैं।

Sunita Rajwar, Ashok Pathak | Image: REPUBLIC

Republic Summit 2026: दिल्ली के मशहूर ताज होटल में हो रहे 'रिपब्लिक समिट 2026’ में सोमवार, 22 जून को वेब सीरीज 'पंचायत' की स्टारकास्ट में सुनीता राजवार, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वेब सीरीज से जुड़ी कई ऐसी बातें शेयर की, जिसे दर्शक नहीं जानते हैं। साथ में सुनीता ने बताया कि अशोक उर्फ बिनोद के बारे में ऐसी चौंकाने वाली बातें शेयर कीं हैं, जो फैंस को हैरान कर रही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने 'रिपब्लिक' के मंच पर कौन- कौन सी बातों को शेयर किया है।

बिनोद की क्रिएटिविटी और सेट पर वर्क एथिक्स

अशोक पाठक, जिन्हें दर्शक उनके लोकप्रिय किरदार 'बिनोद' के नाम से जानते हैं, अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने काम करने के खास अंदाज के लिए भी खूब सराहे जा रहे हैं। उनकी सह-कलाकार सुनीता राजवार ने उनके काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए कहा, “बिनोद काफी पंक्चुअल हैं, उनका टाइमिंग बहुत अच्छा है। इसका जो सुर और आवाज है, वो कमाल की है। स्क्रिप्ट में जो भी लिखा होता है उसे हम लोगों को इम्प्रोवाइज करने की जरूरत तो नहीं पड़ती है। अगर कुछ भी इधर से उधर होता है, तो बिनोद के दिमाग में काफी क्रिएटिव आइडियाज आते रहते हैं।”

 

अशोक पाठक खुद भी अपने काम में नवीनता लाने के लिए जाने जाते हैं। वे कहते हैं, "खुराफाती दिमाग है, चीजों को ऐसे करना चाहिए जिसमें मजा आए। जो भी चीज स्क्रिप्ट में लिखी होती है, उसे बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के क्रिएटिव बनाने की कोशिश रहती है। परफॉर्मेंस करते समय शैतानियां बहुत आती हैं, तो पूरी टीम के साथ तो हम लोग बहुत मजे करते हैं।"

पर्दे के पीछे की केमिस्ट्री

'पंचायत' में भले ही स्टास के बीच तनातनी या वैचारिक मतभेद देखने को मिलें हैं, लेकिन असल जिंदगी में पूरी टीम एक परिवार की तरह रहती है। पर्दे के पीछे की इस बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए सुनीता राजवार ने अशोक पाठक की बातों को सपोर्ट करते हुए बताया, "रघुवीर सर भी उन लोगों की मस्ती में बहुत हंसी-मजाक करते हैं। हम लोग विपरीत पार्टी के हैं ऑन स्क्रीन लेकिन ऑफ स्क्रीन काफी अच्छा संबंध है।"

 

Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स

यह भी पढ़ें: दुल्हन बनने को तैयार अंशुला कपूर, माता की चौकी से आईं शादी की तस्वीरें

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 22 June 2026 at 18:09 IST