अपडेटेड 16 February 2026 at 12:11 IST
OTT Releases 16 To 22 February 2026: घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, देखें LIST
February 2026 OTT Release: इस हफ्ते ओटीटी पर रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, एक्शन और डॉक्यूमेंट्री का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। अगर आप घर बैठे फुल एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो ये सभी रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।
OTT Releases In February 2026: अगर आप भी घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है। 16 से 22 फरवरी 2026 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार रिलीज होने जा रही हैं। रोमांस, एक्शन, थ्रिलर, हॉरर और डॉक्यूमेंट्री हर तरह का कंटेंट इस हफ्ते दर्शकों को देखने को मिलेगा।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म से लेकर नेटफ्लिक्स की पॉपुलर एक्शन सीरीज और शानदार डॉक्यूमेंट्री तक, आपकी वॉचलिस्ट पूरी तरह भरने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट।
Reality Check: Inside America’s Next Top Model
- रिलीज डेट: 16 फरवरी 2026
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix
यह एक शानदार डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो अमेरिका के मशहूर रियलिटी शो America’s Next Top Model (ANTM) के पीछे की सच्चाई को दिखाती है। इसमें टायरा बैंक्स, जे मैनुअल और मिस जे अलेक्जेंडर जैसे बड़े नाम नजर आएंगे। शो की चमक-धमक के पीछे की असल कहानी इस सीरीज में देखने को मिलेगी।
Being Gordon Ramsay
- रिलीज डेट: 18 फरवरी 2026
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix
यह 6-एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री सीरीज मशहूर शेफ गॉर्डन रैम्ज़े की जिंदगी की झलक दिखाती है। इसमें उनके परिवार, बिज़नेस और लंदन में उनके बड़े प्रोजेक्ट की पूरी कहानी देखने को मिलेगी।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
- रिलीज डेट: 19 फरवरी 2026
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Prime Video
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दर्शकों को हंसी और प्यार का शानदार तड़का देगी। फिल्म में नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।
The Night Agent Season 3
- रिलीज डेट: 19 फरवरी 2026
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix
एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज एक बार फिर नए ट्विस्ट और रोमांचक कहानी के साथ लौट रही है। थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह सीजन जरूर देखने लायक है।
Raakshasa
- रिलीज डेट: 20 फरवरी 2026
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: ZEE5 (OTTplay Premium)
कन्नड़ भाषा की यह हॉरर थ्रिलर फिल्म दर्शकों को डर और सस्पेंस का जबरदस्त अनुभव देगी। फिल्म में प्रज्वल देवराज और सोनल मोंटेरो मुख्य भूमिका में हैं।
Kennedy
- रिलीज डेट: 20 फरवरी 2026
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: ZEE5 (OTTplay Premium)
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर फिल्म राहुल भट्ट और सनी लियोनी की दमदार परफॉर्मेंस से सजी है। कहानी रहस्य, अपराध और इमोशन से भरपूर है।
BAFTA 2026
रिलीज डेट: 22 फरवरी 2026
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Lionsgate Play (OTTplay Premium)
फिल्म प्रेमियों के लिए BAFTA अवॉर्ड्स किसी बड़े इवेंट से कम नहीं होते। इस साल लंदन में होने वाला यह समारोह दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करेगा।
इस हफ्ते ओटीटी पर रोमांस, थ्रिलर, हॉरर, एक्शन और डॉक्यूमेंट्री का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। अगर आप घर बैठे फुल एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो ये सभी रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 12:11 IST