अपडेटेड 5 February 2026 at 08:35 IST
Netflix Upcoming Web Series: ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से लेकर ‘मिसमैच्ड 4’ तक, नेटफ्लिक्स ने जारी की 2026 की अपकमिंग वेब सीरीज की लिस्ट
Netflix Upcoming Web Series: नेटफ्लिक्स ने हर साल की तरह 2026 की भी अपनी अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है जो काफी दिलचस्प है। इसमें में एक सैफ अली खान का शो 'कर्तव्य' भी है।
Netflix Upcoming Web Series: नेटफ्लिक्स ने हर साल की तरह 2026 की भी अपनी अपकमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट जारी कर दी है जो काफी दिलचस्प है। बड़े-बड़े सुपरस्टार को ओटीटी पर धमाका मचाते देखा जाएगा। इसी के साथ डिटिजल प्लेटफॉर्म ने हर शो का पहला लुक भी रिलीज कर दिया है जिसे देख फैंस की बेताबी बढ़ चुकी है।
नेटफ्लिक्स 2026 में अपनी कई मशहूर वेब सीरीज के नए सीजन लेकर आ रहा है। इसी के साथ ओटीटी दिग्गज ने कई ओरिजिनल शो का भी ऐलान कर दिया है जिसमें एक सैफ अली खान का शो ‘कर्तव्य’ भी है।
नेटफ्लिक्स 2026 की अपकमिंग वेब सीरीज की लिस्ट
कर्तव्य
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई वेब सीरीज 'कर्तव्य' में सैफ अली खान, संजय मिश्रा और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये एक थ्रिलर शो है जिसमें सैफ एक पुलिस अफसर का रोल निभा रहे हैं। मेकर्स ने पहला लुक जारी करते हुए लिखा- 'धर्म और कर्म के युद्ध में, क्या कर्तव्य जीत पाएगा?'
लस्ट स्टोरीज 3
'लस्ट स्टोरीज 3' में इस बार विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज की कहानियां आपका दिल जीतने आ रही हैं। इसमें राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और राधिका मदान, गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी, और अदिति राव हैदरी नजर आएंगी।
मिसमैच्ड 4
प्राजक्ता कोली और रोहित सराफ की मोस्ट पॉपुलर रोमांटिक वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ का चौथा सीजन भी इसी साल आएगा। इसमें फैंस को एक आखिरी बार डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
मामला लीगल है 2
रवि किशन का कोर्टरूम ड्रामा ‘मामला लीगल है’ दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इसमें रवि किशन का किरदार वीडी त्यागी अब जज बन चुका है। मेकर्स ने पहला लुक जारी कर दिया है जो आपको गुदगुदाने के लिए आ रहा है।
तलाश: ए मदर सर्च
परिणीति चोपड़ा नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘तलाश: ए मदर सर्च’ से अपना ओटीटी शो डेब्यू कर रही हैं। पहले लुक में दिख रहा है कि कैसे वो अपने लापता बच्चे को ढूंढती नजर आ रही हैं।
अनिल कपूर और विजय वर्मा अभिनीत ‘फैमिली बिजनेस’, विक्रांत मैसी का ‘मुसाफिर कैफे’, कारगिल युद्ध पर आधारित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ और कोंकणा सेनशर्मा और प्रतिभा रांटा की वेब सीरीज ‘एक्यूज्ड’, भुवन बाम की ‘ढिंढोरा 2’ भी अनाउंस कर दी गई है। इनके अलावा ‘देसी ब्लिंग’, ‘सुपर सुब्बू’, ‘ये दिल सुन रहा है’, ‘चुंबक’, ‘लव’, ‘लेगसी’, ‘हेलो बच्चों’ जैसे शो भी इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाले हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 08:35 IST