अपडेटेड 28 February 2026 at 19:13 IST

जासूसी, खूनखराबा और खतरनाक मिशन… इन फिल्मों और वेब सीरीज में बखूबी देखने को मिली इजरायल-ईरान की जंग

Movies-Web Series on Iran-Israel Conflict: इजरायल-ईरान संघर्ष और उनकी जासूसी लड़ाइयों पर अबतक बहुत सी फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

Movies-Web Series on Iran-Israel Conflict | Image: X

Movies-Web Series on Iran-Israel Conflict: इजरायल ने शनिवार को ईरान के खिलाफ प्रिवेंटिव मिसाइल और एयरस्ट्राइक हमला कर दिया है। अमेरिका ने पुष्टि की है कि वो भी इजरायल के साथ ईरान के ऊपर हुए हमले में शामिल है। इजरायल और ईरान के रिश्ते लंबे समय से खराब चल रहे हैं। बड़े पर्दे पर भी इस संघर्ष से जुड़ी कई कहानियां दिखाई गई हैं। ओटीटी पर भी बहुत से ऐसे वेब शो मौजूद हैं जो आपको इजरायल-ईरान संघर्ष को बहुत ही बारीकी से दिखाते हैं।

इजरायल-ईरान संघर्ष और उनकी जासूसी लड़ाइयों पर अबतक बहुत सी फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि वो फिल्में और वेब शो कौन से हैं।

इजरायल-ईरान संघर्ष पर बनी फिल्में-

द ऑपरेटिव (The Operative): ये फिल्म पूर्व इजरायली खुफिया अधिकारी यिफ्ताच रीचर अतीर की किताब 'द इंग्लिश टीचर' पर आधारित है, जो मोसाद एजेंटों की रियल लाइफ स्टोरीज पर केंद्रित है। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में एक पश्चिमी महिला को मोसाद द्वारा तेहरान में अंडरकवर मिशन के लिए भर्ती किया जाता है।

एटॉमिक फालाफेल (Atomic Falafel): यह एक राजनीतिक व्यंग्य (Satire) फिल्म है जिसमें इजरायल और ईरान के परमाणु प्रभावित शहरों की दो लड़कियां परमाणु संकट को रोकने की कोशिश में अपने देशों के सबसे अहम रहस्यों को फेसबुक पर उजागर कर देती हैं।

तेहरान (Tehran): इस हिंदी स्पाई थ्रिलर फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 2012 में इजरायली राजनयिकों पर हुए हमलों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

इजरायल-ईरान संघर्ष पर बनी वेब सीरीज

तेहरान (Tehran): ये एक फेमस इजरायली स्पाई थ्रिलर है जो Apple TV+ पर उपलब्ध है। इसकी कहानी एक मोसाद एजेंट तमार रबिनयान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तेहरान के एक परमाणु रिएक्टर को नष्ट करने के मिशन पर ईरान जाती है।

फौदा (Fauda): 2015 में आई फौदा एक पॉपुलर नेटफ्लिक्स सीरीज है जो मुख्य रूप से इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष पर आधारित है, लेकिन इसके कुछ हिस्सों में क्षेत्रीय भू-राजनीति और ऐसे खुफिया अभियानों को दिखाया गया है जो कहीं न कहीं ईरान से भी जुड़े हैं। 

फॉल्स फ्लैग (False Flag): ये एक मशहूर इजरायली थ्रिलर ड्रामा सीरीज है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे पांच आम लोग अचानक खुद को ईरानी रक्षा मंत्री के अपहरण के मामले में फंसा हुआ पाते हैं। सीरीज में वे अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं?’ The Kerala Story 2 पर मचे बवाल पर जमकर बरसे प्रोड्यूसर विपुल शाह, अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 19:13 IST