'लापता लेडीज' स्टार सत्येंद्र सोनी को मिली मारने की धमकी, 8 दिन काम कराया फिर पैसे मांगने पर डायरेक्टर बोला- जान से मार दूंगा...

Laapataa Ladies Actor Satendra Soni: 'लापता लेडीज' के एक्टर सत्येंद्र सोनी को उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ने जान से मारने की धमकी दी है। एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए अपना दर्द शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि आठ दिन काम करवाने के बाद बिना मेहनताना के ही होटल से निकलने को बोल दिया गया।

Laapataa Ladies star Satendra Soni receives death threat | Image: instagram

Laapataa Ladies Actor Satendra Soni: आमिर खान प्रोडक्शन की बहुचर्चित फिल्म लापता लेडीज में अपनी कलाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता सत्येंद्र सोनी ने एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस भावुक वीडियो में सत्येंद्र सोनी फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता का दावा है कि उन्हें शूटिंग के दौरान न केवल धमकियां दी गईं, बल्कि भुगतान मांगने पर उनके साथ मारपीट भी की गई

क्या है पूरा मामला?

सत्येंद्र सोनी ने अपनी आपबीती इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बताया कि वे डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह की फिल्म पेड़ पालकी की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के मैहर गए थे। उनके अनुसार, उन्हें शुरुआती तौर पर साइनिंग अमाउंट 50,000 रुपये एडवांस के रूप में दिए गए थे। इसके साथ ही यह वादा किया गया था कि बाकी भुगतान शूटिंग पूरी होने के बाद किया जाएगा। सत्येंद्र के मुताबिक, जब शूटिंग के 8 दिन बीत जाने के बाद उन्होंने अपने बकाया पैसों के बारे में बात की, तो निर्देशक भड़क गए। सत्येंद्र का कहना है कि उन्हें तुरंत होटल खाली करने के लिए कहा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बीच सड़क पर की गई मारपीट

एक्टर ने आगे बताया कि निर्देशक की पत्नी प्रगति चौहान ने भी उनके साथ गलत तरीके से बर्ताव किया और अपशब्दों का प्रयोग किए। सत्येंद्र का आरोप है कि जब वह अपने को- स्टार श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के साथ वहां से निकल रहे थे, तब डायरेक्टर और उनकी पत्नी ने कार से उनका पीछा करना शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीच सड़क पर निर्देशक ने उनके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए श्रीधर दुबे को भी नहीं बख्शा था। हालांकि, बाद में एक दूसरे वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर ही जारी करते हुए सत्येंद्र ने बताया कि वे सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं। उन्होंने मदद के लिए मध्य प्रदेश पुलिस का आभार भी जताया।

 

कौन हैं अभिनेता सत्येंद्र सोनी

सत्येंद्र सोनी एक जाने-माने एक्टर हैं जिन्होंने 'डॉक्टर जी', 'बवाल' और 'रात अकेली है' जैसी फिल्मों में अपनी छोटी लेकिन प्रभावी भूमिकाओं से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि, उन्हें असली पहचान किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' से मिली। आने वाले समय में वे दर्शकों को 'मिर्जापुर द मूवी' में भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप 2' में सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन? 135 करोड़ की नेटवर्थ के साथ जीते हैं लैविश लाइफ

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 June 2026 at 16:50 IST