अपडेटेड 7 May 2024 at 20:22 IST

'कुछ बड़ा होने वाला है...',लग्जरी कार से निकली Vada Pao Girl, नया अवतार देख लोगों के उड़े होश, VIDEO

Viral:वड़ा पाव गर्ल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लग्जरी मस्टैंग गाड़ी में नजर आ रही हैं।

Follow :  
×

Share


वड़ा पाव गर्ल का वीडियो | Image: X

Famous Vada Pao Girl New Video: शायद ही कोई ऐसा हो जो दिल्ली की फेमस 'वड़ा पाव गर्ल' यानी चंद्रिका दीक्षित को न जानता हो। वह हर रोज किसी न किसी वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। कभी अपने वड़ा पाव को लेकर तो कभी लड़ाई-झगड़े की वजह से।

बीते दिनों दिल्ली पुलिस के साथ हुए बवाल को लेकर चंद्रिका सुर्खियों में आई थीं। इस दौरान उनकी गिरफ्तारी का दावा किया था। वो बात अलग है कि ये दावा फर्जी निकला।

लग्जरी कार की डिक्की ने निकलीं वड़ा पाव गर्ल

इसके बाद अब वड़ा पाव गर्ल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लग्जरी मस्टैंग गाड़ी में नजर आ रही हैं। हाल में फोर्ड चंद्रिका दीक्षित को मस्टैंग कार में स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। लाखों की कीमत वाली इस लग्जरी गाड़ी में वड़ा पाव गर्ल को देख लोग हैरान हो गए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स मस्टैंग कार की डिक्की खोलता है। डिक्की के अंदर 'वड़ा पाव गर्ल' मौजूद होती हैं। वो हाथ में वड़ा पाव लेकर डिक्की से निकलती हैं और इस दौरान कैमरे के सामने स्माइल करती हैं। साथ ही यह भी कहती है कि जल्दी ही कुछ बड़ा आने वाला है।

जिस लग्जरी कार में वड़ा पार्व गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित नजर आईं, वो कोई मामूली गाड़ी नहीं है। इसकी कीमत 70 से 80 लाख के बीच बताई जाती है।

घर के क्लेश नाम के एक एक्स (ट्विटर) अकाउंट से वीडियो को शेयर किया। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, "क्लेश कर करके इसने मस्टैंग खरीद ली।"

वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

वायरल वीडियो पर तमाम लोग अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दुनिया को यही लोग पागल बना रहे हैं।" दूसरे यूजर ने कहा, "ये वड़ा पाव खिलाकर नहीं पब्लिक को उल्लू बनाकर मस्टैग खरीदी है।" एक और यूजर ने कहा, "वड़ा पाव और चाय के बिजनेस में बहुत स्कोप है। जॉब करने में कुछ नहीं रखा है।"

यह भी पढ़ें: 'चिकन रोल, कबाव रोल है...',10 साल के बच्चे के जज्बे को आनंद महिंद्रा का सलाम, पिता गुजर गए फिर भी...

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 May 2024 at 20:22 IST