अपडेटेड 18 November 2024 at 19:21 IST

Uma Dasgupta Died: 'पाथेर पांचाली' की दुर्गा कैंसर से हारी जंग, 84 साल की उम्र में निधन

एक्टर और सांसद चिरंजीत चक्रवर्ती ने उमा दासगुप्ता के निधन की खबर कंफर्म की है। उनके निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है।

Follow :  
×

Share


उमा दासगुप्ता का निधन | Image: X

Uma Dasgupta Passes Away: फिल्मी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। सत्यजीत रे की 'पाथेर पांचाली' में 'दुर्गा' का किरदार निभाने वाली बंगाली एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता अब हमारे बीच नहीं रही। लंबे समय से कैंसर से जूझ रही उमा का निधन हो गया है।

सोमवार (18 नवंबर) को सुबह 8 बजे उमा दासगुप्ता ने अंतिम सांस ली। 84 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है।

एक्टर और सांसद चिरंजीत चक्रवर्ती ने उमा दासगुप्ता के निधन की खबर कंफर्म की है। उनके निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर छा गई है।

लंबे समय से कैंसर का थीं शिकार

जानकारी के उमा दासगुप्ता कैंसर का शिकार थीं और लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रही थीं। अब वह इस बीमारी से जिंदगी की जंग हार गई हैं। कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उमा के देहांत से उनके परिवार और चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

‘दुर्गा’ का किरदार निभाकर छोड़ी अमिट छाप

सत्यजीत रे की फिल्म 'पाथेर पाचांली' में दुर्गा का किरदार निभाकर उन्हें पहचान मिली। इस किरदार से उमा ने दर्शकों और भारतीय सिनेमा के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ दी। 1955 में रिलीज हुई फिल्म 'पाथेर पांचाली' बिभूतिभूषण बंदोपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर बनी थी।

उमा दासगुप्ता के परिवार में उनकी बेटी हैं। जब पांथेर पांचाली में उन्होंने दुर्गा का किरदार निभाया था, तब वह सिर्फ 14 साल की थीं। बताया जाता है कि सत्यजीत रे ने उमा को एक स्कूल कार्यक्रम में खोजा था और उन्हें अपू की बड़ी बहन दुर्गा की भूमिका में कास्ट किया। पाथेर पांचाली को कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले थे। 

फिल्म में इतना यादगार किरदार निभाने के बाद भी उमा अपनी निजी जिंदगी में ही सिमट गईं। वह इसके बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। पेशे से वह एक शिक्षिका थीं।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक


 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 18 November 2024 at 19:00 IST