Toxic Box Office: यश की फिल्म का एक्स्टेंडेड वीकेंड हुआ खत्म, रविवार की छुट्टी का भी नहीं हुआ असर, जानिए अभी तक की कुल कमाई

Toxic Box Office Collection: टॉक्सिक फिल्म ने अब अपना 5 दिन का एक्स्टेंडेड वीकेंड पूरा कर लिया है। फिल्म के रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ चुकी है। हालांकि फिल्म का कलेक्शन पहले दिन के बाद से लगातार ढलान पर ही चल रहा है।

Toxic Release Date | Image: @thenameisyash/instagram

Toxic Box Office Collection: टॉक्सिक फिल्म ने अब अपना 5 दिन का एक्स्टेंडेड वीकेंड पूरा कर लिया है। यश की यह फिल्म बुधवार को रिलीज हुई थी जिसके बाद फिल्म को अच्छे कलेक्शन करने के लिए पूरे 5 दिन मिल गए। फिल्म के रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ चुकी है। हालांकि फिल्म का कलेक्शन पहले दिन के बाद से लगातार ढलान पर ही चल रहा है। 

रविवार का कलेक्शन 

टॉक्सिक ने रविवार को 23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसमें हिन्दी वर्जन ने सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। तो वहीं कन्नड में 6.40 करोड़ का कलेक्शन है। इसके बाद बाकी अन्य भाषाओं में कलेक्शन हुआ है। रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन शनिवार से भी कम रहा। और अब सोमवार से इसमें भारी कटौती देखने को मिले सकती है। 

टॉक्सिक की अभी तक की कमाई 

टॉक्सिक ने बुधवर 26 अगस्त को रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी कटौती हुई जिससे फिल्म ने 37.65 करोड़ की नेट कमाई की। फिर शुक्रवार को फिल्म ने 27.20 करोड़, शनिवार को 25.15 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे टॉक्सिक ने अभी तक कुल 214.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।  

टॉक्सिक हिट या फ्लॉप 

टॉक्सिक का बजट 500 करोड़ का है। फिल्म ने अब तक 214 करोड़ का कलेक्शन किया है। दर्शकों को यश की यह फिल्म बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है। इस कारण यह फिल्म फ्लॉप के कगार पर पहुंच चुकी है। 

फिल्म में कौन कौन हैं 

एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अभिनेता यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया के साथ हुमा कुरैशी भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण अभिनेता यश और वेंकट के नारायण ने मिलकर किया है। 

इसे भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: अब सिनेमा घर में आ रही है 'मिर्जापुर'

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 31 August 2026 at 17:02 IST