'Spider-Man' ने बन मस्का के साथ चाय का उठाया लुफ्त, मुंबई में 'द ओडिसी स्टार्स' की मस्ती; क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन की VIDEO वायरल
'द ओडिसी स्टार्स' की टीम ने मुंबई में जमकर मस्ती। प्रमोशन से पहले सभी स्टार्स ने देशी नाश्ता का लुफ्त भी उठाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। हॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का भारतीय प्रीमियर शनिवार को मुंबई में आयोजित किया गया। इस खास स्क्रीनिंग में नोलन के साथ फिल्म के मुख्य अभिनेताओं टॉम हॉलैंड और मैट डैमन भी मौजूद रहे। द ओडिसी स्टार्स की टीम ने मुंबई में जमकर मस्ती। प्रमोशन से पहले सभी स्टार्स ने देशी नाश्ता का लुफ्त भी उठाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रेड कार्पेट पर पहुंचने से ठीक पहले हॉलीवुड की इस तिकड़ी ने मुंबई के एक कैफे में पूरी तरह देसी अंदाज में चाय ब्रेक लिया। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डैमन मुंबई की मशहूर बन मस्का और कुछ मिठाइयों के साथ चाय की चुस्कियां लेते दिख रहे हैं। कंपनी ने पोस्ट के साथ लिखा, “द ओडिसी मुंबई प्रीमियर से पहले एक क्विक टी स्टॉप। एक बड़ी रात इंतजार कर रही है, लेकिन चाय पहले।”
'द ओडिसी स्टार्स' ने बन मस्का के साथ चाय का उठाया लुफ्त
द ओडिसी स्टार्स की मस्ती मुंबई में मस्ती की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तीनों सितारे चीयर्स करते हुए चाय पीते नजर आ रहे हैं। कैफे में मौजूद लोग भी उनकी तस्वीरें खींचने से खुद को रोक नहीं पाए। फैंस इस देसी स्वागत और हॉलीवुड सितारों के सरल अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन की खास वीडियो
इसके बाद तीनों सितारे मुंबई में 'द ओडिसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की। मुंबई प्रीमियर के बाद फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। द ओडिसी से क्रिस्टोफर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में मैट डैमन, ऐन हैथवे, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, समांथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 12 July 2026 at 13:54 IST