त्रासदी कैसे जिंदगी बदल सकती है...इसी को बंया करती 'द गोल्ड ब्रेसलेट' ott पर हुई रिलीज; 9/11 आतंकी हमले पर बनी है ये फिल्‍म

न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड टॉवर पर हमला जिसे 9/11 भी कहा जाता है पूरी मानवता को झकझोर कर रख देने वाली एक त्रासदी है। ये त्रासदी इतिहास के पन्नों में उस काले दिन के रूप में दर्ज हो चुकी है, जिसे दुनिया कभी भूल नहीं सकती।

'द गोल्ड ब्रेसलेट' OTT पर हुई रिलीज; 9/11 आतंकी हमले पर बनी है ये फिल्‍म | Image: instagram

न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड टॉवर पर हमला जिसे 9/11 भी कहा जाता है पूरी मानवता को झकझोर कर रख देने वाली एक त्रासदी है।  ये त्रासदी इतिहास के पन्नों में उस काले दिन के रूप में दर्ज हो चुकी है, जिसे दुनिया कभी भूल नहीं सकती। इस खौफनाक आतंकी हमले ने न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले में 2,977 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, जिनमें 343 फायर फाइटर्स, 23 पुलिसकर्मी और 37 पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी भी शामिल थे। 9/11 आतंकी हमले पर कई फिल्में और डॉक्यूमेंट्री बनी हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'द गोल्ड ब्रेसलेट', जो अब ओटीटी पर खूब देखी जा रही है। फिल्म निर्माता और निर्देशक कवि राज की इस फिल्म में 9/11 हमले का वो असहनीय दर्द देखने को मिलता है, जिससे पीड़ितों के परिजन आज भी जूझ रहे हैं।

यह बताती है कि कैसे एक त्रासदी इंसान के दिल की परीक्षा ले सकती है, जिंदगियों को बदल सकती है और मानवीय स्वभाव के सबसे बेहतरीन पहलुओं को सामने ला सकती है। एक परिवार के सफर के जरिए फिल्म साहस, करुणा, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और दया के उन छोटे-छोटे हिस्सों को दिखाती है, जो लोगों को संभलने, फिर से जीवन शुरू करने और नई उम्मीद पाने में मदद करते हैं।

ओटीटी पर रिलीज हुई द गोल्ड ब्रेसलेट

‘कवि राज स्टूडियोज’ द्वारा निर्मित फिल्म कई अवार्ड्स जीत चुकी है. फिल्म ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’ में डायरेक्टर कवि राज ने खुद अहम भूमिका निभाई है। उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, एरी बराक, अर्श सिंह, एंजेला लिटिल, मेहर हसन, सोनी मंडल, जोसेफ पेरेज बर्टोट, एज्रा बजिंगटन और जोसेफ व्हिप जैसे मशहूर कलाकार शामिल हैं। अंग्रेजी भाषा की इस फिल्म का अवधि 137 मिनट है।

कवि राज तारीफ के हकदार हैं कि उन्होंने इतने संवेदनशील मुद्दे पर एक जादुई सिनेमा रच दिया है। ‘द गोल्ड ब्रेसलेट’ 11 सितंबर की त्रासदी के बैकग्राउंड पर आधारित है। यह एक ऐसे परिवार की कहानी बयां करती है, जिसकी जिंदगी उन घटनाओं की वजह से हमेशा के लिए बदल जाती है। यह फिल्म साहस, करुणा और त्रासदी के समय मानवीय दया की अटूट ताकत को दर्शाती है।

फिल्‍म ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सीपिक्स.टीवी पर स्ट्रीम हो रही है। Cpics.tv एक सब्सक्रिप्शन-बेस्ड स्ट्रीमिंग और वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म है, जो दक्षिण एशियाई कहानियों और वर्ल्ड सिनेमा पर केंद्रित है। अभिनेता और फिल्म निर्माता कवि राज इसके CEO हैं।

अर्चना पूरन सिंह का अभिनय है बेजोड़

अर्चना पूरन सिंह हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने व्लॉग्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर यूट्यूब व्लॉग बनाती हैं, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह ने अपने नए घर की झलक फैंस के साथ साझा की थी। अर्चना पूरन सिंह ने मड आइलैंड में हाल ही में एक नया बंगला खरीदा है, जो उनके मौजूदा घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें- मेरठ के 'नीले ड्रम' वाले कांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल; बेटियों के फ्यूचर का दिया हवाला

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 October 2026 at 17:20 IST