Bhojpuri Bawaal: सुंदर हो पर थोड़ा वजन घटा लो...निरहुआ की ये बात सुनकर बिलख-बिलखकर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे; VIDEO

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सुपरहिट जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। दोनों जल्द ही बहुचर्चित शो 'भोजपुरी बवाल' में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

सुंदर हो पर थोड़ा वजन घटा लो...निरहुआ की ये बात सुनकर बिलख-बिलखकर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे | Image: Instagram

भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर और चहेती जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे एक बार फिर स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। यह जोड़ी जल्द ही नए शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आने वाली है। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो के प्रोमोज सामने आते ही इंटरनेट पर छा गए हैं और दोनों स्टार्स की बॉन्डिंग एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

लेटेस्ट प्रोमो में क्या हुआ ऐसा कि रो पड़ीं आम्रपाली?

हाल ही में मेकर्स ने 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। प्रोमो की शुरुआत में आम्रपाली दुबे का शानदार इंट्रोडक्शन होता है। वीडियो में निरहुआ, आम्रपाली से कहते हैं, आप इतनी सुंदर दिखती हो... लेकिन इसके तुरंत बाद आम्रपाली की मां उन्हें नसीहत देते हुए कहती हैं, आप थोड़ा अपनी हेल्थ पर काम करो। मां और निरहुआ की यह बात सुनकर एक्ट्रेस खुद को संभाल नहीं पाती हैं और उनकी आंखों में आंसू छलक आते हैं। इस इमोशनल पल ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

कब और कहां देख सकते हैं 'भोजपुरी बवाल'?

अगर बात करें शो की डिटेल्स की, तो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से स्ट्रीम होने जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे और टीवी चैनल कलर्स। इस शो में सिर्फ निरहुआ और आम्रपाली ही नहीं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के कई और बड़े चेहरे भी नजर आएंगे। शो में पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी जैसे दिग्गज शामिल हैं। इससे पहले सामने आए एक प्रोमो में काजल राघवानी को आम्रपाली दुबे से तीखे सवाल पूछते हुए देखा गया था, जिसने पहले ही शो का माहौल गरमा दिया है।

क्या वाकई 'बिग बॉस' जैसा होगा यह शो?

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी हिट रही है, उतनी ही चर्चा उनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग और पर्सनल लाइफ की भी होती रही है। हालांकि, दोनों हमेशा अपने रिश्ते को सिर्फ एक अच्छी दोस्ती का नाम देते हैं। बताया जा रहा है कि जियो हॉटस्टार के इस शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई अनसुने राज खोलते नजर आएंगे। प्रोमोज में दिख रहे ड्रामे और गॉसिप को देखकर अब दर्शक इस शो की तुलना 'बिग बॉस' से करने लगे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2 अगस्त को रिलीज होने के बाद यह शो दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाता है। 

ये भी पढ़ें - '40 साल का समर्पण, जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा...', पद छोड़ते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने लिखी भावुक चिट्ठी, पढ़िए इस्‍तीफे की बड़ी बातें

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 July 2026 at 15:58 IST