अपडेटेड 11 February 2026 at 08:21 IST

Elvish Yadav: क्यों एल्विश यादव ने ठुकराया 'द 50' शो का ऑफर, दोस्त अर्चित कौशिक ने खोल दिए राज

Elvish Yadav In The 50 Show: एल्विश यादव को 'द 50' के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने शो में जाने से मना कर दिया था। अब यूट्यूबर के दोस्त और शो के एक्स कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक ने बताई है वजह।

Follow :  
×

Share


Elvish Yadav rejected show The 50 offer | Image: x

Elvish Yadav In The 50 Show: रियलिटी शो 'द 50' में इन दिनों एल्विश यादव का नाम बार बार चर्चा में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट मैक्सटर्न और प्रिंस नरूला अक्सर एल्विश के साथ अपनी पुरानी लड़ाइयों और विवादों का जिक्र करते नजर आते हैं। इसी बीच अब शो के एक्स कंटेस्टेंट और एल्विश के करीबी दोस्त अर्चित कौशिक ने बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक एल्विश यादव को भी 'द 50'  में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने खुद इसे ठुकरा दिया था।

क्या 'द 50' में नजर आने वाले थे एल्विश यादव

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान 'द 50' के एक्स कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक ने शो के सेलेक्शन प्रोसेस को लेकर कई बातें बताईं हैं। उन्होंने कहा कि उनके ग्रुप में सबसे पहले लवकेश कटारिया को 'द 50' के लिए कॉल आया था। इसके बाद उनसे पूछा गया कि वह अपने साथ और किन लोगों को लाना चाहेंगे। इसी दौरान एल्विश यादव को भी शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।

एल्विश ने क्यों ठुकराया शो

जब अर्चित से पूछा गया कि एल्विश यादव ने 'द 50' करने से मना क्यों किया, तो उन्होंने कहा कि वह अब कंटेस्टेंट बनकर किसी शो में नहीं जाएंगे। अर्चित के मुताबिक एल्विश का लेवल अब अलग हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी 'द 50' में कंटेस्टेंट बनकर आए हैं, वे उसी लेवल पर हैं, जबकि एल्विश उस स्टेज से आगे निकल चुके हैं। 'द 50' की शुरुआत से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शो में दिखाया जाने वाला लायन कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव हो सकते हैं। हालांकि इस बात की न तो एल्विश ने पुष्टि की है और न ही उन्होंने इसे लेकर कोई बयान दिया है। ऐसे में यह रहस्य अब भी बना हुआ है।

प्रिंस नरूला पर अर्चित का तंज

अर्चित कौशिक ने बातचीत के दौरान प्रिंस नरूला पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रिंस रोडीज जैसे शो में गैंग लीडर रह चुके हैं, इसके बावजूद 'द 50' में कंटेस्टेंट बनकर आए हैं। वहीं एल्विश ने ऐसा नहीं किया, उन्होंने कहा कि अगर कोई पांच शो जीत चुका है और फिर भी कंटेस्टेंट बनकर आता है, तो लेवल बराबर ही हो जाता है। आदमी को अपना लेवल मेंटेन रखना चाहिए।

मैक्सटर्न से हुआ था विवाद

शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने एल्विश को रील गैंगस्टर और कई सारे अपशब्द कहे थे। यह बात अर्चित को बिल्कुल पसंद नहीं आई और गुस्से में उन्होंने मैक्सटर्न को थप्पड़ मार दिया और धक्का देकर गिरा दिया था। फिजिकल वायलेंस के चलते शो के नियमों के तहत अर्चित कौशिक को 'द 50' से बाहर कर दिया गया। बता दें कि एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में नजर आ रहे हैं। भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी और कृष्णा अभिषेक जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'वध 2' और 'भाभी जी घर पर हैं' की रफ्तार पड़ी धीमी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 08:21 IST