जब तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर हसीना ने किया डांस, हैरान रह गईं स्वरा भास्कर- VIDEO

‘राइज एंड फॉल 2’ के नए प्रोमो में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का मस्तमौला और बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रोमो का सबसे चर्चित हिस्सा पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल के साथ उनका सीन रहा, जिसमें सारा उनकी गोद में बैठकर रोमांटिक डांस करती दिखीं। जिसका वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।

जब तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर हसीना ने किया डांस, हैरान रह गईं स्वरा भास्कर- VIDEO | Image: Instagram

भोजपुरी विवादों के बाद बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में अपने मस्तमौला और बिंदास अंदाज से सुर्खियों में हैं। शो में कभी उनका शांत तो कभी अग्रेसिव मिजाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी किया गया नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गोद में बैठकर सारा गुरपाल ने किया डांस

शो के नए प्रोमो में ट्विस्ट तब आता है जब 'लिफ्ट मोहतरमा' वर्कर्स को चौंकाते हुए घोषणा करती हैं कि यह कोई पार्टी नहीं, बल्कि ऑडिशन है। यहीं से इस सीजन के पहले 'राइज' का फैसला होना है और यह फैसला तेज प्रताप यादव के हाथों में सौंपा जाता है।

फैसले की घड़ी आते ही पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल बॉलीवुड सॉन्ग पर शानदार डांस परफॉर्मेंस देती हैं। डांस करते-करते वह अचानक तेज प्रताप यादव की गोद में जाकर बैठ जाती हैं। सारा का यह रोमांटिक अवतार देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। सारा उन्हें प्यार से "क्यूटी" भी कहती हैं और चुटकी लेते हुए बोलती हैं कि अब बिहार में धमाल मच जाएगा, जिस पर तेज प्रताप शरमाकर अपना मुंह छिपाते नजर आते हैं। इसके तुरंत बाद गौतम गुलाटी भी फिल्मी डायलॉग्स बोलकर तेज प्रताप को इंप्रेस करने की कोशिश करते दिखे।

पेंटहाउस की जंग और काजल राघवानी के आंसू

प्रोमो से साफ जाहिर है कि बेसमेंट के 'वर्कर' को ऊपरी मंजिल यानी 'पेंटहाउस' में जाने के लिए तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करना होगा। जिसे तेज प्रताप हरी झंडी देंगे, वही पेंटहाउस की लग्जरी का लुत्फ उठा पाएगा। हालांकि, प्रोमो के अंत में माहौल काफी गंभीर हो जाता है और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी रोती हुई दिखाई देती हैं।

पहले हफ्ते में ही बन गए अल्टिमेटरप रूलर

तेज प्रताप यादव ने शो की शुरुआत से ही दबदबा बना रखा है। पहले ही हफ्ते में 'अल्टिमेट रूलर' बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया। अपने इंट्रोडक्शन वीडियो में उन्होंने खुद की तुलना बरगद के पेड़ से करते हुए कहा था कि शाखाएं हिल सकती हैं, लेकिन जड़ें बेहद मजबूत हैं। उन्होंने वादा किया था कि वे पेंटहाउस पर केवल कब्जा नहीं करेंगे, बल्कि अपना 'दरबार' लगाएंगे। अब तक का उनका सफर यह साबित कर रहा है कि वे अपने वादे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - 'He hit me... स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से वार के समय कॉकपिट में क्या हो रहा था, कैसे खुला गेट', Flydubai हमले का नया खौफनाक VIDEO आया सामने

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 2 October 2026 at 16:04 IST