अपडेटेड 1 March 2026 at 08:28 IST
Vada Pav Girl: जिसे आप 'मिस्ट्री मैन' कह रहे... चंद्रिका दीक्षित ने आखिरकार किया नाम का खुलासा, रिश्ते का बताया सच! पति युगम गेरा ने मानी अपनी गलती
'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने आखिरकार अपने 'मिस्ट्री मैन' के नाम का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने रिश्ते का सच भी बताया।
Vada Pav Girl: पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने आखिरकार अपने 'मिस्ट्री मैन' की पहचान उजागर कर दी है। उन्होंने शेयर किए वीडियो में न सिर्फ उसका नाम बताया, बल्कि धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर प्यार और इंसानियत की बात की।
मालूम हो कि पति संग विवाद के बीच वो लगातार 'मिस्ट्री मैन' संग वीडियो शेयर कर रही थीं। इसमें रोमांटिक वीडियोज शामिल हैं। 'मिस्ट्री मैन' कभी 'वड़ा पाव गर्ल' की मांग में सिंदूर भरते, तो कभी उन्हें अपनी बांहों में लिए नजर आता। ऐसे में उन्हें लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब चंद्रिका दीक्षित ने तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए 'मिस्ट्री मैन' के नाम का खुलासा कर दिया है।
क्या है मिस्ट्री मैन का असली नाम?
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो सिर पर दुपट्टा (हिजाब की तरह) बांधे दिख ही रही हैं। उनके बगल में मौजूद 'मिस्ट्री मैन' माथे पर तिलक लगाए हुए है। वीडियो की शुरुआत चंद्रिका 'अस्सलाम वालैकुम' और 'मिस्ट्री मैन' 'जय श्री राम' के साथ करता है।
वीडियो में 'मिस्ट्री मैन' कहता है, 'जिसे लोग चंद्रिका बानो कहते हैं, वो असल में चंद्रिका दीक्षित ही हैं। इसके बाद चंद्रिका 'मिस्ट्री मैन' की ओर इशारा करते हुए बताती हैं कि जिसे आप मिस्ट्री मैन कह रहे हैं उसका नाम 'सैफी' है। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने धर्म के अनुसार अपने चाहने वालों को ग्रीट किया। सैफी ने 'अस्सलाम वालैकुम' कहा तो चंद्रिका 'जय श्री राम' बोली।
सबसे बड़ा धर्म इंसानियत- चंद्रिका
इसके बाद दोनों ने मिलकर इंसानियत को लेकर एक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म की बातों से ऊपर उठकर इंसानियत को समझना चाहिए।
'सैफी' और चंद्रिका कहते हैं, 'अगर हमारी मोहब्बत में आप हिंदू-मुस्लिम की एकता देखते हैं, तो उसे आपको कुछ समय के लिए राजनीति को साइड करना होगा। करके देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इससे बढ़िया धर्म कोई और नहीं है। हम जिस धर्म में है- एक-दूसरे की इज्जत करना जानते हैं और सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। उसे ही फॉलो कर रहे है। आप लोगों ने इस रिश्ते को ही गलत नाम दे दिया है।' वीडियो का अंत दोनों 'अस्सलाम वालैकुम' और 'जय श्री राम' से करते हैं।
यूजर्स ने उठाए सवाल
वीडियो के कैप्शन में चंद्रिका दीक्षित ने लिखा, 'मेरे मिस्ट्री मैन के नाम का खुलासा।' इस वीडियो के सामने आने के बाद से कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ ने दोनों को बधाई दी, तो वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि ये रिश्ता कितना चलेगा।
युगम गेरा ने चंद्रिका से मांगी माफी
वहीं दूसरी और चंद्रिका के पति युगम गेरा ने पत्नी से माफी मांगी है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा, 'वड़ा पाव का स्टॉल लगाने का आइिया हम दोनों का था। हमारी पहली वीडियो 30 मिलियन गई थी। मैं मानता हूं कि मेरी सबसे बड़ी गलती थी। अगर चंद्रिका देख रही है तो मुझे माफ कर दे।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 08:26 IST