'मजा आ गया कसम से… रायता फैल गया', महीनों चले पति से अलग होने और चीटिंग ड्रामे के बाद एक्सपोज हुईं Vada Pav Girl चंद्रिका दीक्षित?
Vada Pav Girl Video: चंद्रिका कई महीनों से रो-रोकर पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलने का दावा कर रही थीं। उन्होंने कई पॉडकास्ट में भी उन्होंने पति पर धोखा देने के आरोप लगाए। अब वो उनके साथ हंस-हंसकर वीडियो बनाती नजर आई हैं।
Vada Pav Girl Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित किसी न किसी तरह लाइमलाइट बटोर ही लेती हैं। पिछले कई दिनों से वो पति युगम गेरा से अलग होने की खबरों को लेकर चर्चाओं में थीं। साथ ही वो 'मिस्ट्री मैन' सैफी संग लगातार अपनी रोमांटिक वीडियो भी शेयर कर रही थीं। हालांकि अब चंद्रिका का पति संग विवाद का सच सामने आ गया है।
इंस्टाग्राम पर अब चंद्रिका दीक्षित ने पति युगम के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। इसमें वो 'रायता फैलने' की बात कहते हुए सफाई देती नजर आ रही हैं।
पति पर धोखा देने का लगाया था आरोप
चंद्रिका कई महीनों से रो-रोकर पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलने का दावा कर रही थीं। उन्होंने कई पॉडकास्ट में भी उन्होंने पति पर धोखा देने के आरोप लगाए।
अब हंस-हंसकर बना रहीं वीडियो
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में चंद्रिका की पोल खोल दी है। इसमें उन्हें मिस्ट्री मैन सैफी संग वीडियो बनाते हुए देखा गया। इस वीडियो को कोई और नहीं बल्कि उनके खुद के पति युगम ही बना रहे हैं। इसके बाद लोगों का गुस्सा उन पर फूटने लगे और सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगना शुरू हो गई। लोगों ने कहा कि चंद्रिका इतने टाइम से पब्लिसिटी के लिए पति के साथ विवाद का नाटक कर रही थीं।
एक्सपोज होने के बाद चंद्रिका और उनके युगम ने खुद एक वीडियो बनाकर शेयर की है। इसमें दोनों हंसते हुए ताली बजाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युगम कहते हैं, "मजा आ गया कसम से। रायता फैल गया।" इस पर चंद्रिका ने कहा, "गर्मी में अच्छी बात है न?" युगम ने कहा कि अब इसे समेटेगा कौन? जिस पर चंद्रिका बोलीं कि हम खुद समटेंगे।
चंद्रिका ने इसमें 8 मार्च का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि 8 मार्च को ही दोनों का पैचअप हो गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका खुलासा नहीं किया था।
एक्सपोज होने पर क्या कहा?
वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि हमारा मुद्दा तो पीछे ही रह गया। एक अलग मुद्दा उठ गया और वो है हिंदू मुस्लिम का। हमको नहीं लगा कि पर्सनल चीज यहां पर डालना चाहिए। एक गलती हो गई कि लड़ाई की वीडियो डाल दी और उस पर बहुत मुद्दे बन गए। चंद्रिका ने दावा किया कि व्यूज के लिए लोग अपने अकाउंट पर उनके वीडियो पोस्ट कर उन्हें एक्सपोज करने का झूठा दावा कर रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने ये भी बताया कि उनके मसूरी वाले वीडियो को कैसे उठाकर उनके एक्सपोज के नाम पर वायरल कर दिया गया। छोटे-बड़े कई क्रिएटर्स उनके पीछे पड़ गए। चंद्रिका ने आगे बताया कि एक क्रिएटर ने उन्हें, युगम और सैफी को शूटिंग के लिए बुलाया था। अब उसी शूटिंग के बीटीएस (Behind The Scene) वीडियो को दिखाकर लोग कह रहे हैं कि वो एक्सपोज हो गई हैं। उनके पति युगम ये भी कहते हैं कि व्यूज का ही तो खेल चल रहा है सारा।
महीनों विवाद के बाद पति युगम संग वीडियो पोस्ट करने के बाद चंद्रिका फिर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। लोग कह रहे हैं कि वो इतने समय से ड्रामा कर रही थीं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "वड़ा पाव नहीं चला तो ये ड्रामे कर लिए।" दूसरे ने कहा, "स्क्रिप्टेड था सब मुझे तो पहले ही पता था।" एक और यूजर ने कहा, "हर वक्त नाटक करते हैं दोनों...कुछ और काम नहीं है।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 April 2026 at 13:08 IST