अपडेटेड 2 March 2026 at 07:14 IST
Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन से किया प्यार का इजहार? गले लगाकर बोलीं- I Love You...
'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मिस्ट्री मैन से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।
Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो अपने पति को छोड़ मिस्ट्री मैन संग ज्यादा नजर आ रही हैं। इसका सबूत उनके सोशल मीडिया हैंडल पर मौजूद वीडियो हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं।
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नया वीडियो शेयर किया है। इसमें वो मिस्ट्री मैन सैफी के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए दिखाई दे रही हैं। चंद्रिका उनसे कुछ बोलने को कहती हैं, जिस पर सैफी पूछता है कि क्या बोलना है। वो कहता है कि क्या तुम्हें ऐसा लगता है कि मैं तुम्हें प्यार नहीं करता? इसके बाद आगे जो होता है वो वाकई हैरान कर देने वाला है।
चंद्रिका किस तरफ कर रहीं इशारा?
चंद्रिका सैफी से कहती है,'बोल न अब?' सैफी पंजाबी में पूछता है, 'क्या बोलूं? तुम्हें क्या लगता है मैं तुमसे प्यार नहीं करता?' चंद्रिका बोलती है, 'नहीं लगता।' इसके जवाब में सैफी ने कहा, 'बोल फिर क्या करके दिखाऊं?'
मिस्ट्री मैन से किया प्यार का इजहार!
चंद्रिका उसे अपने नजदीक खींचकर कहती हैं, 'तुम्हें कुछ करना आता है?' उनके इस सवाल पर सैफी रोमांटिक अंदाज में कोई डायलॉग सा बोलता है, 'तू मेरी हीर तो मैं तेरा रांझा, तू मेरी लैला तो मैं तेरा मजनूं, तू मेरी मैरी तो मैं तेरा पीटर। इन सभी की तरह मैं तुझे मोहब्बत करता हूं।' सैफी की बात सुनकर वो उस पर अपना प्यार लुटाते हुए कहती हैं, 'आई लव यू सिकंदर।' इसके बाद उसे सीधे गले से लगा लेती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने लिखा है, 'तुझे प्रपोज करने आता है?' 'वड़ा पाव गर्ल' का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में अब वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उनका कहना है कि फॉलोअर्स के चक्कर में क्या कुछ कर रही हैं।
मिस्ट्री मैन के बारे में
बता दें कि एक दिन पहले 'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्टी मैन की पहचान उजागर की थी। उन्होंने बताया था कि मिस्ट्री मैन का नाम सैफी है। इससे पहले मिस्ट्री मैन ने अपने बारे में बताया था कि वो अलीगढ़ (यूपी) का रहने वाला है। लेकिन परवरिश दिल्ली में हुई और पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं। दावा ये भी किया था कि वो सिंगर है। साथ ही मैक्स हॉस्पिटल में काम करने का भी अनुभव है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 07:14 IST