अपडेटेड 7 February 2026 at 10:28 IST
पति को छोड़ किस गैर-मर्द की बाहों में रोमांस कर रहीं ‘वड़ा पाव गर्ल’? आरोपों से परेशान, अब प्रपोज डे के दिन करेंगी मिस्ट्री मैन का खुलासा
Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित ने जो वीडियो डाला है, उसमें वो बड़ा ऐलान करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ वही मिस्ट्री मैन नजर आ रहा है।
Vada Pav Girl: सोशल मीडिया आज सस्ती पब्लिसिटी हासिल करने का सबसे आसान जरिया बन चुका है। अब क्या सच, क्या झूठ है, इसके बीच की लाइन धुंधली सी होती जा रही है। इसी का फायदा उठाते हुए ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों एक मिस्ट्री मैन के साथ लगातार वीडियो पर वीडियो शेयर कर रही हैं और अपने पति पर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं। उनके पति भी चंद्रिका पर हमला बोलने का एक मौका नही गंवा रहे। अब मियां-बीवी के झगड़े के बीच ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने एक नया वीडियो अपलोड किया है।
चंद्रिका दीक्षित ने जो वीडियो डाला है, उसमें वो बड़ा ऐलान करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ वही शख्स नजर आ रहा है जिसके साथ कभी वो रोमांस करती दिखती हैं तो कभी फनी रील बनाती हैं।
चंद्रिका दीक्षित का ये मिस्ट्री मैन कौन है?
‘वड़ा पाव गर्ल’ ने अपने पति युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था लेकिन वो खुद एक मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो पर वीडियो बना रही हैं। अब ये शख्स उनका क्या लगता है, कोई दोस्त या लव पार्टनर… चंद्रिका दीक्षित इसी राज से 8 फरवरी यानि कल पर्दा उठाने वाली हैं।
सोशल मीडिया सेनसेशन चंद्रिका दीक्षित ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो उस आदमी से कहती हैं- ‘तुझे पता है मीडिया वाले तुझे क्या नाम दे रहे हैं, हमारे बारे में वो क्या-क्या छाप रहे हैं। मिस्ट्री मैन’। इतने में वो आदमी कहती है- ‘मिस्ट्री मैन, ड्रामा, सबका जवाब मिलेगा। 8 तारीख को’।
जैसे ही चंद्रिका ने ये वीडियो पोस्ट किया, लोगों ने इस पर तरह-तरह के मजेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। किसी ने लिखा- ‘8 तारीख को वड़ा पाव का नया ठेला लगाएंगे’। वही दूसरा लिखता है- ‘म्यूजिक तो ऐसे लगाया है जैसे दोनों 8 को देश बचाने जा रहे हैं’। तीसरे ने कमेंट किया- ‘प्रपोज डे है तो प्रपोज करेगा’।
चंद्रिका दीक्षित और उसके मिस्ट्री मैन का सस्पेंस
बता दें कि इस आदमी ने अपना खुद का एक इंस्टाग्राम हैंडल बना लिया है जिसका नाम रखा है- कौन मिस्ट्री मैन। इस अकाउंट पर उसने अबतक तीन पोस्ट किए हैं जिसमें वो चंद्रिका दीक्षित के साथ नजर आ रहा है। कभी दोनों बड़े प्यार से एक-दूसरे की आंखों में आंखें डाल निहार रहे हैं तो कभी हाथ थामे दिख रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 10:27 IST