अपडेटेड 23 February 2026 at 14:50 IST

Vada Pav Girl: पहले दिया धोखा अब बेटे से भी किया दूर? पति पर भड़कीं चंद्रिका दीक्षित, दे डाला सिर्फ 3 दिन का अल्टीमेटम

चंद्रिका दीक्षित ने एक नया वीडियो जारी कर पति युगम गेरा को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। 'वड़ा पाव गर्ल' ने कहा कि उन्हें युगम का कुछ नहीं चाहिए, लेकिन एक चीज है जिस पर सिर्फ उन्हीं का हक है और वो लेकर रहेंगी।

Vada Pav Girl | Image: Instagram

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों पति युगम गेरा संग रिश्ते को लेकर विवादों में हैं। उनकी निजी जिंदगी की लड़ाई अब पब्लिक हो चुकी है। दोनों एक-दूजे पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब चंद्रिका ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो युगम को चेतावनी देती नजर आ रही हैं।

चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नया वीडियो जारी कर कहा, 'तुझे दुकान चाहिए रख। दुकान का एक्सेस रख, पैसे रख, घर रख, सबकुछ रख ले। लेकिन एक बात गांठ बांध ले कि अब मुझे तुझसे जुड़ी कोई चीज नहीं चाहिए। न ही तेरा पैसा और न ही तेरा नाम। तेरा नाम भी नहीं चाहिए। रोज-रोज मुझसे नहीं झेला जा रहा। मुझे तेरी माफी भी नहीं चाहिए। खत्म कर, इसको मैं यहीं खत्म करती हूं। मैं तेरा नाम हटा रही हूं।'

3 दिन बाद मां का रूप देखेगा- चंद्रिका

उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा, 'लेकिन एक चीज ध्यान रखना, तू मुझसे दुनिया की चीज छीन सकता है। लेकिन एक चीज है जिस पर मेरा हक है और सिर्फ मेरा ही हक है, जिसे मैं लेकर रहूंगी। सिर्फ तीन दिन दे रही हूं, उसके बाद तू मां का रूप देखेगा।'

'वड़ा पाव गर्ल' चाहती हैं बेटे की कस्टडी?

चंद्रिका के इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि 'वड़ा पाव गर्ल' अपने बेटे की बात कर ही हैं। अब उन्हें अपना बेटा हर हाल में चाहिए। वीडियो में उनका इशारा शायद उनके बेटे की तरफ है, जहां वो मां के रूप का जिक्र कर रही हैं। पूरा विवाद क्या है ये तो तीन दिन बाद ही मालूम पड़ेगा।

नाजुक मोड़ पर पति संग रिश्ता

कभी एक-दूजे के प्यार में दीवाने रहे चंद्रिका और युगम गेरा का रिश्ता अब नाजुक मोड़ पर है। एक और चंद्रिका ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया, जबकि युगम ने उन पर 'मिस्ट्री मैन' के साथ रिलेशन में होने की बात कही। इसके बाद युगम ने चंद्रिका से दुकान का एक्सेस छीन लिया। दोनों के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ताजा वीडियो देख लग रहा है कि बात अब बच्चे तक आ पहुंची है। इस पर फिलहाल युगम गेरा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: नमस्कार... BAFTA अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट का देसी स्वैग, ग्लोबल मंच पर हिंदी में दी स्पीच; VIDEO VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 14:50 IST