अपडेटेड 31 August 2025 at 17:13 IST

‘भगवान ऐसा क्यों करता है…’; 'पवित्र रिश्ता' की प्रिया मराठे ने कैंसर से हारी जंग, तो भावुक हुईं उषा, ऐसे जताया शोक

Priya Marathe Dies: 'पवित्र रिश्ता' में वर्षा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है। उन्होंने 38 की उम्र में कैंसर से जान गंवा दी जिसके बाद उषा नाडकर्णी इमोशनल हो गई हैं।

Usha Nadkarni on Priya Marathe's Death | Image: instagram

Priya Marathe Dies: 'पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे की बहन वर्षा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन हो गया है। उन्होंने रविवार की सुबह 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका कैंसर का इलाज चल रहा था जब उनकी बॉडी ने रिएक्ट करना छोड़ दिया। अब इस दुखद खबर पर उनकी को-स्टार उषा नाडकर्णी इमोशनल हो गई हैं।

31 अगस्त की सुबह प्रिया मराठे के निधन की खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सामने आई जानकारी की माने तो, उन्होंने सुबह 4 बजे मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।

प्रिया मराठे के निधन से शोक में उषा नाडकर्णी

प्रिया मराठे के निधन के बाद उनकी 'पवित्र रिश्ता' की टीम भी गहरे सदमे में है। सीनियर एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी ने मिड-डे से बातचीत में दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये भी कोई उम्र होती है दुनिया से जाने की। उषा ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि भगवान ऐसा क्यों करता है। उन्होंने पूछा- “ये उम्र है क्या अभी उसके जाने की। मुझे लगा था कि अब वो अच्छी है”।

उषा ने आगे कहा कि प्रिया मराठे काफी इंट्रोवर्ट थीं लेकिन अपने काम में काफी माहिर थीं। वो सबसे हंसी-मजाक भी करती थीं लेकिन उन्होंने कभी हद पार नहीं की। उन्होंने बताया कि कैसे जब वो अंकिता लोखंडे के घर गई थीं तो वहां प्रिया का भी जिक्र हुआ। उन्होंने कहा था कि अब प्रिया रीकवर कर चुकी हैं और काम पर भी लौट आई हैं। हालांकि, तब अंकिता ने उन्हें जानकारी दी कि प्रिया की हालत पहले से काफी बिगड़ गई है और वो घर पर हैं। 

अंतिम दिनों में ऐसी थी प्रिया मराठे की हालत

प्रिया मराठे के कजिन सुबोध भावे ने बताया कि कैसे अंतिम दिनों में प्रिया मराठे की हालत बिगड़ती चली गई थी। कीमोथेरेपी के चलते उनके सारे बाल उड़ गए थे और वो इस हालत में किसी से मिलना नहीं चाहती थीं। उनका शरीर काफी कमजोर हो गया था और वो इलाज नहीं करा पाईं और जिंदगी की जंग हार गईं।

ये भी पढे़ंः BREAKING: टीवी इंडस्‍ट्री में शोक की लहर, 'पवित्र रिश्ता' फेम इस एक्‍ट्रेस का कैंसर से निधन

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 31 August 2025 at 17:13 IST