Ashish Kapoor: रेप के आरोप में फंसे TV एक्टर आशीष कपूर का हुआ पोटेंसी टेस्ट, जानें कैसे और क्यों होता है Test
एक्टर आशीष कपूर का कथिततौर पर पोटेंसी टेस्ट कराया गया है। ऐसे में यह टेस्ट क्या है और क्यों होता है चलिए बताते हैं। ॉ
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Ashish Kapoor: टीवी एक्टर आशीष कपूर पर रेप करने का आरोप लगा है। मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्टर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अब खबर है कि आशीष कपूर का पोटेंसी टेस्ट हुआ है।
जान लें कि एक महिला ने आशीष कपूर पर आरोप लगाया है कि अगस्त के दूसरे महीने में दिल्ली में एक हाउस पार्टी हुई थी। इस दौरान एक्टर ने वॉशरूम में उनके साथ रेप किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अब पुलिस ने रिमांड के दौरान आशीष कपूर का पोटेंसी टेस्ट कराया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की आशीष कपूर से इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई थी। फिर दोनों की दोस्ती हुई और पार्टी प्लान की गई। इस पार्टी में पीड़िता भी शामिल हुई। शुरुआत में पीड़िता का आरोप था कि आशीष कपूर, उनके दोस्त और दो अज्ञात लोगों ने मिलकर उनका रेप किया। जबकि एक महिला (एक्टर के दोस्त की पत्नी) ने उनके साथ मारपीट की। बाद में पीड़िता ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि सिर्फ आशीष ने ही उन्हीं ने उनके साथ रेप किया।
घटना के वीडियोग्राफी का भी दावा
इससे पहले पीड़िता ने घटना की वीडियोग्राफी का भी दावा किया था। हालांकि अबतक पुलिस के हाथ ऐसी कोई वीडियो नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच और चश्मदीदों के बयान से पता चला है कि पार्टी के बीच आशीष कपूर और महिला साथ में वॉशरूम गए थे।
कौन हैं आशीष कपूर?
आशीष कपूर टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'देखा एक ख्वाब' सीरियल में देखा गया है। छोटे पर्दे के अलावा वो फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जिसमें 'कुर्बान', 'टेबल नंबर 21' और 'इनकार' जैसी अन्य फिल्में शामिल हैं।
क्या होता है पोटेंसी टेस्ट?
यौन शोषण के केस में पोटेंसी टेस्ट यानी पुरुषत्व परीक्षण कराया जाता है। दरअसल, ऐसे कई केस होते हैं जिसमें आरोपी शारीरिक क्षमता का हवाला देते हुए कहता है कि उसमें सेक्स करने की ताकत नहीं है। चिकित्सा जांच के जरिए उसकी इस क्षमता का पता किया जाता है। यह टेस्ट 10 से 15 मिनट के अंदर ही आसानी से उस व्यक्ति के शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता के बारे में बता देता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 September 2025 at 11:51 IST