अपडेटेड 13 March 2024 at 19:33 IST
क्या सचमुच 'बबीता जी' और 'टप्पू' की हुई सगाई? खबर सुन फैंस को लगा शॉक, अब सामने आया सच
Mumum-Raj: ऐसा पहली बार नहीं जब मुनमुन और राज के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में आई हो। पहले भी इनके अफेयर की चर्चा जोर पकड़ चुकी हैं।
Munmun-Raj Engagement News Truth: 'तारक मेहता का उल्टा शो' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को लेकर ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस को शॉक कर दिया। खबर ये थी कि मुनमुन दत्ता ने सगाई कर ली है। वो भी किसी और से नहीं सीरियल में जेठालाल के बेटे का किरदार निभा चुके राज अनादकट से।
खबर सुनकर फैंस को जोर का झटका लगा। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। इस दौरान मीम्स की भी बाढ़ आ गई।
मुनमुन की टीम ने दी सफाई
हालांकि अब खबर के पीछे की सच्चाई भी सामने आ गई है। मुनमुन दत्ता की ओर से राज संग सगाई की खबरों पर प्रतिक्रिया सामने आई है। मुनमुन की टीम ने इन खबरों को फेक बताया है।
खबर ये आई थी कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स में दावा किया है कि दोनों ने मुंबई के बाहर एक सिंपल समारोह में अपने परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं। कहा जा रहा था कि गुजरात के वडोदरा में इनकी सगाई हुई। हालांकि इन खबरों को मुनमुन की टीम ने फर्जी बताया है।
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
भले ही मुनमुन और राज की सगाई की खबरें फेक साबित हुई हो, लेकिन इसके सामने आते ही लोग तरह तरह के रिएक्शन देने लगे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान मीम्स की बाढ़ आ गई। देखिए इस खबर पर लोगों ने कैसे-कैसे रिएक्शनंस दिए...
पहले भी आई है अफेयर की खबरें
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब मुनमुन और राज के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में आई हो। पहले भी इनके अफेयर की चर्चा जोर पकड़ चुकी हैं। तब खबर ये आई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने ही सोशल मीडिया पर रिलेशन की खबरों का खंडन किया था। जान लें कि मुनमुन और राज की उम्र में 9 साल का फासला है।
मुनमुन 36 साल है, तो वहीं राज 27 साल के हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 March 2024 at 19:33 IST