TMKOC: गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की ब्रांच अब न्यूयॉर्क में खुलेगी? गोकुलधाम सोसायटी भी जा रही है अमेरिका, जानिए इस सब पर क्या बोले जेठालाल, Video
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को हाल ही में 18 वर्ष पूरे हुए हैं। सीरियल की टीम ने इस बार स्वतंत्रता दिवस अमेरिका में मनाया। सोशल मीडिया में इस यात्रा को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनी सब टीवी के सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को हाल ही में 18 वर्ष पूरे हुए हैं। सीरियल की टीम ने इस बार स्वतंत्रता दिवस अमेरिका में मनाया। न्यूयॉर्क में 15 अगस्त पर वहां रह रहे भारतीयों ने परेड निकाली जिसमें 'तारक मेहता' सीरियल की टीम भी शामिल हुई।
इसके अलावा न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में भी तिरंगा फहराया गया जिसका वीडियो खुद सीरियल के निर्माता असित कुमार मोदी ने शेयर करते हुआ कहा "न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारत का तिरंगा लहराते हुए देखना मेरे लिए बेहद गर्व का क्षण है।"
सोशल मीडिया में इस यात्रा को लेकर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें एक और वीडियो दिखा जिसमें सीरियल के हीरो जेठालाल खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी से कोई सवाल पूछता है कि क्या आप बता सकते हैं कि गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की ब्रांच न्यूयॉर्क में कब खुलेगी।
दिलीप जोशी ने दिया मजेदार जवाब
अब सवाल मजाक भरा था तो जवाब भी मजाक से भरा होगा और ऊपर से जवाब देने वाले भी अभिनेता दिलीप जोशी थे। जेठालाल ने कहा "आपको गोकुलधाम सोसायटी न्यूयॉर्क में खोलनी है, गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स न्यूयॉर्क में खोलना है। इसके बाद दिलीप जोशी आगे बोले आप हम सभी को सिटिज़नशिप दे दो हम आ जाते है सभी इधर। इधर ही गोकुलधाम बनाएंगे, इधर ही गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स बनाएंगे, इधर ही अब्दुल की सोडा शॉप बनाएंगे, सोढ़ी गैराज भी इधर ही आ जाएगा तो यहां से एपिसोड बनाकर उधर भेजेंगे।"
दिलीप जोशी का यह जवाब सुनकर न्यूयॉर्क का वह हॉल तालियों से गूंज उठा।
न्यूयॉर्क कौन कौन गया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में निर्माता असित कुमार मोदी के साथ दिलीप जोशी (जेठालाल), मंदार चांदवडकर (आत्माराम भिड़े), सोनालिका जोशी (माधवी भिड़े), मुनमुन दत्ता (बबीता), बलविंदर सिंह सूरी (रोशन सिंह सोढ़ी) और नीतीश भलूनी (टप्पू) जैसे कलाकार न्यूयॉर्क ट्रिप में गए थे।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 19 August 2026 at 14:59 IST