अपडेटेड 22 November 2022 at 12:35 IST
TMKOC फेम Munmun Dutta के साथ Germany में हो गया हादसा, इंस्टाग्राम पर जाहिर किया दुख
Munmun Dutta: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक्सीडेंट हो गया है।
Munmun Dutta News: मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का जर्मनी (Germany) में एक्सीडेंट (Munmun Dutta’s accident) हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने अपने घायल पैर की फोटो भी शेयर की है।
मुनमुन दत्ता ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने पैर पर चोट लगने की जानकारी दी है। उन्होंने कई स्टोरी शेयर करते हुए अपने फैंस को ये भी बताया है कि चोट लगने के कारण वह अपना जर्मनी का ट्रिप बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट रही हैं। इस बीच, फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
Munmun Dutta Injured: मुनमुन दत्ता का हुआ जर्मनी में एक्सीडेंट
गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया (Munmun Dutta instagram) पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस का लगातार तस्वीरें और वीडियो के जरिए एंटरटेनमेंट करती रहती हैं। उन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक है और पहला मौका मिलते ही किसी नई जगह या देश भाग जाती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस इस बार जर्मनी गई थी जहां उनके साथ ये हादसा हो गया।
एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए घायल होने की सूचना दी और बताया कि चोट लगने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने घायल पैर की भी फोटो शेयर की है। मुनमुन ने स्टोरी के साथ कैप्शन में लिखा कि ‘वह जर्मनी से अच्छी यादों और एक घायल पैर के साथ वापस लौट रही हैं’। हालांकि, उन्होंने थोड़ी देर बाद एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंच गई हैं। फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Shahid Kapoor ने बेडरूम से शेयर किया मजेदार वीडियो; जानिए Meera ने क्यों कहा 'जींस पहनो'
ये भी पढ़ेंः Kartik Aaryan Birthday: एक्टर को 32वें जन्मदिन पर माता-पिता से मिला प्यारा सरप्राइज, तस्वीरें हुईं वायरल
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 November 2022 at 12:27 IST


