अपडेटेड 23 March 2026 at 07:40 IST

The 50: फैजू को हराकर शिव ठाकरे ने उठाई ‘द 50’ की ट्रॉफी, लकी फैन को सौंपी 50 लाख रुपये की प्राइज मनी

The 50 Winner: ‘द 50’ के फिनाले एपिसोड में शिव ठाकरे ने फैजल शेख, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ को हराते हुए सीजन 1 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

The 50 Winner Shiv Thakare | Image: @jiohotstarreality/instagram

The 50 Winner: टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ के पहले सीजन को अपना विनर मिल चुका है। ‘मराठा मानुष’ के नाम से मशहूर शिव ठाकरे ने ग्रैंड फिनाले के रोमांचक मुकाबले में फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैजू को महज कुछ सेकंड्स से हराकर ये खिताब हासिल कर लिया है। शो से जीती 50 लाख रुपये की प्राइज मनी से शिव ठाकरे का एक लकी फैन भी लखपति बन गया।

रियलिटी टीवी की दुनिया में शिव ठाकरे एक के बाद एक कामयाबी हासिल करते जा रहे हैं। वो ‘बिग बॉस मराठी 2’ के विजेता रह चुके हैं। उसके अलावा, वो ‘बिग बॉस 16’ के उपविजेता भी रहे। शिव को 'रोडीज राइजिंग' और 'खतरों के खिलाड़ी 13' जैसे शो के लिए भी जाना जाता है। और अब उन्होंने ‘द 50’ सीजन 1 की ट्रॉफी उठाकर फैंस का दिल जीत लिया है।

‘द 50 सीजन 1’ के विनर बने शिव ठाकरे 

रियलिटी शो 'द 50' 1 फरवरी को शुरू हुआ था, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स ने लायन पैलेस में एंट्री ली। फिर ये कंटेस्टेंट रोजाना तरह-तरह की चुनौतियों से गुजरते हुए आगे बढ़ते रहे। फिनाले एपिसोड में शिव ठाकरे ने फैजल शेख, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ को हराते हुए ‘द 50’ सीजन 1 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 

अपनी इस बड़ी जीत से शिव खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं। फिनाले से इस स्पेशल मूमेंट की झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए शिव ठाकरे कैप्शन में लिखते हैं- “गणपति बप्पा मोरिया! एक और ट्रॉफी जुड़ गई…बहुत आभारी हूं!” उनके पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और एक्टर को इस शानदार जीत की बधाई दे रहे हैं। 

शिव ठाकरे के लकी फैन को मिले 50 लाख रुपये

बता दें कि यही 'द 50' शो का फॉर्मेट था जिसके मुताबिक, विजेता के रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से एक लकी फैन को ग्रैंड प्राइज मनी मिलेगी। सीताराम प्रह्लाद अघाव को शिव ठाकरे का नंबर वन फैन घोषित किया गया। 50 लाख रुपये जीतने पर सीताराम ने शिव से कहा, "मेरा परिवार खेती करता है। मैं बहुत खुश था, लेकिन साथ ही डरा हुआ भी था कि कहीं यह फ्रॉड न हो। मैंने आपके पिछले शो देखे हैं, इसलिए मैं आपको फॉलो करता हूं। मैंने अपने माता-पिता को कार और घर दिलाने का सपना देखा था, तो अब मैं उन्हें यह दे पाऊंगा।"

ये भी पढ़ेंः ट्रोलिंग के बीच रणवीर संग लंच डेट पर स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, Dhurandhar 2 स्टार को फैंस ने दिया नया नाम

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 07:40 IST