अपडेटेड 10 February 2026 at 10:59 IST

Sapna Choudhary vs Divya Agarwal: आपस में भिड़ीं सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल, शो The 50 के टास्क में हुआ बड़ा बवाल

Sapna Choudhary vs Divya Agarwal: शो 'द 50' में एक टास्क के दौरान सपन चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच झड़प देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

Follow :  
×

Share


Sapna Choudhary vs Divya Agarwal fight | Image: Instagram

Sapna Choudhary vs Divya Agarwal: रियलिटी शोज में अक्सर बड़े ड्रामे और लड़ाई- झगड़े देखने को मिलते हैं। इसी तरह से शो 'द 50' के हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक सिंपल से टास्क में सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

टास्क ने बढ़ाया तनाव

शो 'द 50' में कंटेस्टेंट को एक मेमोरी बेस्ड टास्क दिया गया था। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को बाकी खिलाड़ियों की तस्वीरों से जुड़े नंबर याद रखने थे। नियम साफ था कि जिस खिलाड़ी को डेंजर जोन में भेजना है, उसका नंबर खुद याद रखना होगा। किसी से भी नंबर पूछना मना था।

दिव्या पर सपना पर फूटा गुस्सा

इस टास्क को परफॉर्म करने की जब दिव्या अग्रवाल की बारी आई, तो उन्होंने सपना चौधरी नॉमिनेट करके डेंजर जोन में भेजने का फैसला कर दिया। हालांकि दबाव के बीच वह सपना का नंबर भूल गईं और जल्दबाजी में उन्होंने सीधे सपना से ही नंबर पूछ लिया। यह नियमों के खिलाफ था, जिस पर सपना ने तुरंत नाराजगी जताते हुए तीखे शब्द बोलने शुरू कर दिए। टास्क के दौरान इतनी अफरा तफरी फैल गई कि दिव्या ने गलती से खुद को ही डेंजर जोन डाल दिया। इस स्थिति पर सपना ने थोड़ा मजाक उड़ाते हुए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे कर्म का फल कहते हैं।

दोनों के बीच हुई तिखी बहस

इसके बाद दोनों के बीच बहस और तेज हो गई। दिव्या की टिप्पणी पर सपना ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी पहचान और सफर का जिक्र किया। जब दिव्या ने डांस को लेकर तंज कसा, तो सपना ने भी अपनी जड़ों और मेहनत पर गर्व जताते हुए करारा जवाब दिया। 

यह भी पढ़ें: अली गोनी के साथ मिस्ट्री वुमन देख फैंस हुए कन्फ्यूज, सामने आया सच

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 10:59 IST