'विधाता ने जो लिख दिया वही होगा...' पिता लालू यादव से अलग होने का दर्द नहीं छिपा पाए तेज प्रताप, भर्राए गले-नम आंखों से बयां की दिल की कसक

जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या उन्हें घर से अलग रहने पर तकलीफ होती है? इस पर उन्होंने भावुक होते हुए जवाब दिया कि भगवान ने यही लिखा है तो यही होगा। उसमें हम और आप कुछ नहीं कर सकते।

Tej Pratap Yadav | Image: Instagram

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में छाए हुए हैं। वे अपने अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच, शो के जारी हालिया प्रोमो में अपने पिता का जिक्र कर वो इमोशनल होते दिखे।

जब तेज प्रताप यादव से उनके और लालू प्रसाद यादव के रिश्तों को लेकर बात की गई और उनसे कहा गया कि उनमें उनके पिता की छवि दिखाई देती है, तो उन्होंने बेहद संजीदगी से जवाब दिया। तेजू भैया ने कहा, 'छवि दिखनी भी चाहिए। भला ऐसा कौन सा बेटा होगा जो अपने पिता की तरह बनना, जीवन में आगे बढ़ना और नाम कमाना नहीं चाहेगा? हर बेटे की यही चाहत होती है।'

पिता से अलग होकर तकलीफ होती है- तेजू भैया

जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको घर से दूर रहने में तकलीफ होती है? तो वे भावुक हो गए और रुंधे गले से बोले कि भगवान ने जो किस्मत में लिखा है, वही होगा। विधाता के लिखे को कोई नहीं बदल सकता। उसके आगे हम और आप कुछ नहीं कर सकते।

भाई के चेहरे पर दर्द दिख रहा- यूजर्स

इस वीडियो को देखने के बाद दर्शक भावुक हो रहे हैं। इस क्लिप के कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। एक ने लिखा, 'भाई ये बंदा मुझे मस्त लगता है।' दूसरे ने लिखा, 'भाई के चेहरे पर दर्द दिख रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'भोले बाबा के भक्त दिल के साफ होते हैं, जैसे तेजू भैया हैं।'

'भोजपुरी बवाल' में ये सेलेब्स शामिल

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' की बात करें तो, इसमें तेज प्रताप यादव के अलावा भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। ये सभी दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कमी नहीं रख रहे। शो में कलाकारों की जिंदगी को बेहद करीब से दिखाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रमोशन के दौरान धक्का-मुक्की और फिर ऊंचाई से गिरा युवक... लखनऊ में 'बंटवारा 1947' प्रमोशन के दौरान हादसा, CM से मिले सनी- प्रीति

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 August 2026 at 14:10 IST