'मेरे साथ गद्दारी...' तेजस्‍वी संग दरार पर बोले तेज प्रताप, हंसी में दर्द छिपा लालू पर भी उठाए सवाल; खुद को बताया बाहुबली तो फिर कटप्पा कौन?

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव के दिल में समाया दर्द उस समय छलक गया, जब उनसे पूछा गिया कि कुर्सी में कुछ तो पावर होती है न, ये परिवार में रार करवा देती है?

Tej Pratap Yadav | Image: YT/Grab

Tej Pratap Yadav: भोजपुरी सितारों से सजे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' की चर्चा इन दिनों हर तरफ है। इस शो में तेज प्रताप यादव का अनदेखा अंदाज देखने को मिल रहा है। शो के दौरान जब उनसे पारिवारिक मनमुटाव को लेकर सवाल पूछा गया, तो 'तेजू भैया' का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने बेहद बेबाकी से स्वीकार किया कि राजनीति की आपाधापी और कुर्सी की चाहत के चलते उनके पिता और भाई से रिश्तों में दूरियां आ गईं।

शो के सामने आए हालिया प्रोमो में जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि कुर्सी में कुछ तो पावर होती है न, ये परिवार में रार करवा देती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'जो बाहुबली की रियल स्टोरी है, वही स्टोरी मेरे साथ हुई है।'

हां, मेरे साथ गद्दारी हुई- तेज प्रताप

इसके बाद उनसे आगे पूछा गया कि आप कौन थे बाहुबली? आपके साथ भी किसी ने कटप्पा (गद्दारी) किया था? तेज प्रताप ने कहा हम बाहुलबी थे। साथ ही गद्दारी वाले सवाल का जवाब उन्होंने 'हां' में दिया। उन्होंने कहा, 'गद्दारी नहीं हुई होती तो पार्टी कैसे बनती। कटप्पा बाहुबली को मारने में लगा हुआ है। यहां उगते हुए सूरज को लोग प्रणाम करते हैं, डूबते हुए को कौन पूछता है?'

क्यों बनानी पड़ी JJD पार्टी?

इस दौरान तेज प्रताप से JJD पार्टी बनाने के पीछे की वजह पूछी गई। दो बेटों के बीच भेदभाव को लेकर सवाल हुआ। पूछा गया कि आपको स्वास्थ्य मंत्री और उन्हें (तेजस्वी यादव) डिप्टी सीएम क्यों बनाया गया? इन सवालों पर तेज प्रताप जवाब देने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने खुलकर बताया कि पार्टी पर तो लोगों ने पहले ही कब्जा कर लिया था।

पिता लालू यादव से खफा हैं तेज प्रताप?

उनसे पूछा गया कि क्या इस बारे में उन्होंने अपने माता (राबड़ी देवी)-पिता (लालू प्रसाद यादव) से शिकायत की थी? तब तेज प्रताप ने कहा कि किसी का आंख और मुंह बंद थोड़ी है। लोग तो देख ही रहे हैं।

बात यही खत्म नहीं हुई, आगे उनसे यह तीखा सवाल भी किया गया कि क्या लालू प्रसाद यादव ने पोस्टर में उनका नाम गायब देखकर उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया? सवाल यह भी उठा कि क्या लोग अब उनसे दूर हो रहे हैं और वह इससे परेशान हैं? ये सुनते ही तेज प्रताप यादव कुछ पल के लिए बिल्कुल खामोश हो गए। वे गहरी सोच में डूबे नजर आए और उस वक्त उनके चेहरे पर अपने ही परिवार से दूर होने का दर्द साफ-साफ झलक रहा था।

यह भी पढ़ें: 'विधाता ने जो लिख दिया वही होगा...' पिता लालू यादव से अलग होने का दर्द नहीं छिपा पाए तेज प्रताप, भर्राए गले-नम आंखों से बयां की दिल की कसक

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 9 August 2026 at 10:03 IST