अपडेटेड 28 February 2026 at 19:43 IST

एकता कपूर की हीरोइन बनेंगी तान्या मित्तल? बकलावा से कराया मुंह मीठा, प्रोड्यूसर को दिए ढेर सारे गिफ्ट्स

Tanya Mittal meets Ekta Kapoor: तान्या मित्तल ने एकता कपूर संग हुई अपनी मुलाकात के दो वीडियो शेयर किए हैं जिनसे हिंट मिला है कि बहुत जल्द दोनों एक बड़ा प्रोजेक्ट साथ में करने वाली हैं।

Tanya Mittal meets Ekta Kapoor | Image: @tanyamittalofficial/instagram

Tanya Mittal meets Ekta Kapoor: ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद भी तान्या मित्तल खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें हाल ही में मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के जूहु स्थित घर जाते हुए देखा गया। अब तान्या ने खुद एकता कपूर संग हुई अपनी मुलाकात के दो वीडियो शेयर किए हैं जिनसे हिंट मिला है कि बहुत जल्द दोनों एक बड़ा प्रोजेक्ट साथ में करने वाली हैं।

तान्या मित्तल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो एकता कपूर से पूछ रही हैं कि क्या अब वो हीरोइन बन पाएंगी। इसके जवाब में प्रोड्यूसर ने कहा कि वो बिल्कुल हीरोइन बनने वाली हैं और उनका भविष्य काफी उज्जवल है।

तान्या मित्तल को मिला एकता कपूर का शो?

तान्या मित्तल ने एकता कपूर संग एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रही हैं कि सपने सच होते हैं। एकता ने कहा कि उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के अंदर ही तान्या को ऑफर दे दिया था। जब तान्या ने पूछा- ‘मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना’, तो एकता ने कहा कि उनके पास उनके लिए एक लिखित ऑफर है और वो चाहती हैं कि दोनों के बीच का एसोसिएशन लंबा चले। 

वीडियो शेयर करते हुए तान्या ने कैप्शन में लिखा- ‘एकता मैम, सपने सच होते हैं, आज आपने साबित कर दिया। आपसे मिलके यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर विशेष कृपा रखते हैं - और वो लोग अलग ही चमकते हैं। आप सिर्फ एक नाम नहीं.. इमोशन हो। आपने जो दुनिया बनाई है, वो सिर्फ शो और किरदारों तक सीमित नहीं है, वो हर उस इंसान के दिल में बसती है जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी है। एकता कपूर आप सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बल्की सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति हो।’

तान्या मित्तल ने एकता कपूर को खिलाया बकलावा

तान्या ने बाद में एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो एकता कपूर के लिए लाईं तोहफे दिखाती नजर आ रही हैं। वो प्रोड्यूसर के लिए UNO गेम कार्ड्स और भगवान गणेश की भी एक मूर्ति लेकर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने एकता कपूर को बकलावा भी खिलाया। इसे तान्या ने कैप्शन दिया है- ‘मुंह मीठा विद बकलावा’। उनके पोस्ट पर प्रोड्यूसर ने कमेंट किया- ‘बकलावा और यूनो फेवरेट कॉम्बो’। खबरों की माने तो, एकता ने तान्या को एक ओटीटी शो ऑफर किया है। 

ये भी पढ़ेंः ‘रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं?’ The Kerala Story 2 पर मचे बवाल पर जमकर बरसे प्रोड्यूसर विपुल शाह, अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 28 February 2026 at 19:43 IST