शादी के 5 साल बाद अलग हुए 'गुम है किसी के प्यार में' फेम तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया, पोस्ट कर शेयर किया तलाक
Tanvi Thakkar and Aditya Kapadia Divorce: तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया का तलाक हो गया है। इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को जानकारी दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Tanvi Thakkar and Aditya Kapadia Divorce: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के स्टार्स तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया ने शादी के पांच साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया है। इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी और उनका एक बेटा भी है। इस बारे में एक्ट्रेस ने खुद एक लंबा- चौड़ा नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
तन्वी ठक्कर ने पति से लिया तलाक
'गुम है किसी के प्यार में' शो से चर्चा में आईं तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया ने अपने पांच साल पुराने रिश्ते को खत्म करने की अनाउंसमेंट की है। तन्वी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखते हुए इसे अपनी लाइफ के सबसे कठिन फैसलों में से एक बताया है। तन्वी ने अपने बयान में साफ कर दिया है कि किया कि उन्होंने और आदित्य ने एक-दूसरे की गरिमा और अपने परिवारों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
तन्वी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बीते कुछ समय से लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल कर रहे थे। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने और आदित्य ने अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने बहुत सावधानी और आपसी सम्मान के साथ लिया है।
तन्वी ठक्कर ने तलाक पर दी सफाई
एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया है कि उनके बीच कोई कड़वाहट या विवाद नहीं है और यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते के अंत में कोई नेगेटिविटी या ड्रामा नहीं है, बल्कि वे सभी के लिए शांति और एक बेहतर फ्यूचर की कामना करते हैं। इस कठिन समय में उन्होंने मीडिया, इंडस्ट्री के दोस्तों और फैंस से अपनी निजता का सम्मान करने और उन्हें जरूरी स्पेस देने की अपील की है। तन्वी ने यह भी साफ कर दिया कि वे इस विषय पर किसी भी तरह के सवालों का जवाब नहीं देंगी।
तन्वी और आदित्य की लव स्टोरी
यह जोड़ी सबसे पहले टीवी शो 'एक दूसरे से करते हैं हम प्यार' के सेट पर एक-दूसरे से कनेक्ट हुए थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2013 में उन्होंने सगाई की। सगाई के सात साल बाद, 16 फरवरी 2021 को उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली थी और घर पर ही एक सादे समारोह का आयोजन किया था।
तन्वी और आदित्य का करियर
बात करें उनके करियर की, तो तन्वी 'बहू हमारी रजनीकांत' और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रही हैं। वहीं आदित्य 'जस्ट मोहब्बत', 'शाका लाका बूम बूम' और 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 'कोड रेड' और 'ड़े अच्छे लगते हैं' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। आदित्य ने हिंदी के साथ-साथ गुजराती फिल्मों में भी अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 4 July 2026 at 21:39 IST