अपडेटेड 26 April 2024 at 20:34 IST

कहां लापता हुए 'तारक मेहता' के सोढ़ी? 4 दिन से नहीं अता-पता, फोन भी बंद; पिता ने शिकायत कराई दर्ज

गुरुचरण सिंह के पिता का कहना है कि वह 22 अप्रैल को घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे और न ही घर लौटे।

Follow :  
×

Share


गुरुचरण सिंह हुए लापता | Image: Instagram

Gurcharan Singh went Missing: मशहूर कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है। उनके लापता होने की खबर है। पिता ने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

जी हां, गुरुचरण सिंह चार दिनों से लापता बताए जा रहे हैं। उनका कोई अता-पता नहीं है। वह एयरपोर्ट से गायब हो गए। केवल इतना ही नहीं उनका फोन भी बंद बताया जा रहा है।

22 अप्रैल को घर से निकले थे...

गुरुचरण के पिता ने शिकायत में दावा किया है कि 22 अप्रैल को वह अपने दिल्ली स्थित आवास से मुंबई जाने के लिए निकले थे। वह घर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए गए थे, लेकिन इसके बाद न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं। साथ ही उनका फोन भी बंद आ रहा है। 4 दिनों से उनका कुछ अता-पता नहीं होने की वजह से परिवारवाले परेशान हैं और अब उन्होंने गुरुचरण के गायब होने की दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमने इस मामले में फिलहाल शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं।

कई सालों तक निभाया सोढ़ी का किरदार

तारक मेहता के उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर गुरुचरण सिंह को घर-घर में पहचान मिली थीं। वो सीरियल के साथ शुरुआत से जुड़े रहे और कई सालों तक उन्होंने इसमें काम किया। हालांकि साल 2020 में उन्होंने तारक मेहता को अलविदा कह दिया। इसके पीछे की वजह उन्होंने अपने पिता की स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला दिया था। उनका कहना था कि वह अपने परिवार को पूरा समय देना चाहते हैं।

लापता होने की खबर ने फैंस को चौंकाया

तारक मेहता छोड़ने के बाद गुरुचरण सिंह ने किसी सीरियल में काम नहीं किया। वो लाइमलाइट से दूर रहे और आम जिंदगी जी रहे हैं। शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने दूसरे कलाकारों की ही तरह गुरुचरण को भी उनका बकाया नहीं दिया था। हालांकि जब जेनिफर मिस्त्री ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तब उन्हें उनका बकाया मिला। अब अचानक गुरुचरण सिंह के गायब होने की खबर सामने आने से फैंस हैरान हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'खुशहाल नहीं था बचपन', एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने बताया सफल होते ही सताया किस बात का डर?
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 April 2024 at 20:34 IST