'आप बहुत अच्छी लड़की हो, ये प्ले छोड़ दो...' जब एक शादीशुदा टॉप स्टार की डिमांड ना मानने पर Smriti Khanna को किया गया शो से बाहर
Smriti Khanna Casting Couch: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने बताया कि उन्हें कैसे एक प्ले से बाहर कर दिया गया था। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Smriti Khanna Casting Couch Story: टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक कड़वा सच उजागर किया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे एक मशहूर और शादीशुदा स्टार की अनुचित मांगों को ना मानने की वजह से उन्हें एक प्ले से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया से बातचीत के दौरान स्मृति ने इस हैरान करने वाली घटना का जिक्र किया। उन्होंने उस एक्टर का नाम तो उजागर नहीं किया, लेकिन यह जरूर बताया कि वह आज भी इंडस्ट्री के टॉप और मशहूर सितारों में गिने जाते हैं।
स्मृति को इस एक्टर के साथ एक प्ले ऑफर हुआ था। एक्टर ने सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अपने असिस्टेंट के जरिए स्मृति तक अपनी 'खास उम्मीदें' पहुंचाईं। उनकी डिमांड थी कि जब भी प्ले के सिलसिले में टीम अलग-अलग शहरों में जाएगी, तो हीरोइन को हर जगह उनके साथ 'कॉम्प्रोमाइज' करना होगा। जब एक्टर को लगा कि स्मृति उनकी इन शर्तों को नहीं मानेंगी, तो उन्होंने एक्ट्रेस को प्ले से ही हटवा दिया।
बोल्ड सीन नहीं, कुछ और थी असली वजह
शुरुआत में स्मृति को लगा कि शायद उन्हें एक 'बोल्ड सीन' को मना करने की वजह से निकाला जा रहा है। प्ले में एक सीन था जहां उन्हें नहाने के बाद सिर्फ तौलिया लपेट कर स्टेज पर आना था। स्मृति ने शुरुआत में इसे करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने असिस्टेंट से कहा कि अगर सिर्फ यही वजह है तो वह तौलिए को स्टिच (सिल) करके यह सीन कर लेंगी ताकि वह गिरे नहीं।
हालांकि, असिस्टेंट ने हिचकिचाते हुए जो जवाब दिया, उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी। उसने कहा, "स्मृति, आप ना ये प्ले मत करो। मैं भी यह प्ले छोड़ रहा हूं और आप भी छोड़ दो। वजह वो नहीं है... आप बहुत अच्छी लड़की हो, इसलिए आप ये प्ले मत करो।"
शादीशुदा है वो टॉप एक्टर
स्मृति को बाद में किसी और के जरिए असली सच्चाई पता चली। उन्हें बताया गया कि हीरो की सोच यह थी कि प्ले तो उनके नाम पर ही हिट होगा, तो ऐसे में उन्हें हीरोइन से 'क्या फायदा' मिलेगा? सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह एक्टर शादीशुदा है और आज भी कई बड़े टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज का अहम हिस्सा बना हुआ है।
कौन हैं स्मृति खन्ना?
स्मृति खन्ना टेलीविजन की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने कई हिट शोज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'ये है आशिकी' और 'ढप्पा'। इसके अलावा 'संतोषी मां' जैसे लोकप्रिय शो में उन्होंने देवी पार्वती का शानदार किरदार निभाया था।
इन दिनों स्मृति 'माइक्रो-ड्रामा' में नजर आ रही हैं। उनका मानना है कि यह नया फॉर्मेट एंटरटेनमेंट की दुनिया की तस्वीर बदल रहा है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 21 July 2026 at 22:46 IST