Shyam Pathak Wife: तारक मेहता के 'पोपटलाल' असल जिंदगी में हैं तीन बच्चों के बाप; बेहद खूबसूरत हैं उनकी पत्नी

TMKOC शो में पत्रकार पोपटलाल अपनी शादी ना होने को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में एक्टर शादी शुदा हैं और उनकी वाइफ बेहद खूबसूरत हैं।

PC: ShyamPathak/Instagram | Image: self

Shyam Pathak Real Life Wife: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। शुरूआत से लेकर अब तक इस शो ने दर्शकों को बांधे रखा है। शो के सभी कैरेक्टर अपनी कॉमिक टाइमिंग से फैंस को खूब हंसाते हैं। हालांकि इसमें पत्रकार पोपटलाल (Patrakar Popatlal Pandey) एक किरदार ऐसा है जिसने अपने अनोखे और खास अंदाज से चाहनेवालों को खुद से जोड़े रखा है। ऐसे में हम आपको उनकी रियल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए स्टार्ट करते हैं।

पत्रकार पोपटलाल के किरदार से फैंस के दिलों पर अलग छाप छोड़ने वाले एक्टर श्याम पाठक (Shyam Pathak) काफी लोकप्रिय हैं। TMKOC शो में पत्रकार पोपटलाल अपनी शादी ना होने को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। उनकी शादी होते-होते हमेशा ही टूट जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में एक्टर शादीशुदा हैं और उनकी वाइफ बेहद खूबसूरत हैं। इसके अलावा उनके तीन बच्चे भी हैं। 

पोपटलाल उर्फ श्याम पाठक की वाइफ का नाम रेशमी है। उन्होंने साल 2003 में लव मैरिज की थी। हालांकि उनकी इस शादी को परिवार का सपोर्ट नहीं मिला। घरवाले इस शादी के खिलाफ थे और वो उनकी शादी से खुश नहीं थे। इसके बावजूद श्याम ने रेशमी को अपने लाइफ पार्टनर के रूप में चुना और अपना परिवार कंप्लीट किया।  

इतना ही नहीं श्याम पाठक असल जिंदगी में तीन बच्चों के पिता भी हैं। जी हां, उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। एक्टर की लाडली बेटी का नाम नियति और एक बेटे का नाम पार्थ है। उनके सबसे छोटे और चहीते बेटे के नाम की जानकारी फिलहाल नहीं है। 

श्याम पाठक के दिल की रानी और वाइफ रेशमी बेहद ब्यूटीफुल हैं। उनकी खूबसूरती की लोग तारीफ करते हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक्टर अपनी फैमिली संग टाइम भी स्पेंड करते हैं। उनकी असल फैमिली को भी फैंस से बेशुमार प्यार मिलता है। 

बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की शुरूआत साल 2008 में हुई थी। 14 साल से चलने वाले इस शो ने आज भी अपनी टीआरपी टॉप में कायम रखी है। श्याम पाठक ने फिल्म 'घूंघट' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि फिल्मों के जरिये पॉपुलरैटी ना मिलने के बाद उन्होंने टीवी का रुख किया जिसके बाद उन्हें TMKOC से घर-घर पहचान मिली। 

(Pic Credit- @ShyamPathak/Facebook)

यह भी पढ़ें: Sidharth-Kiara: ‘शेरशाह’ के बाद इस फिल्म में रोमांस करते दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 17 January 2023 at 10:51 IST