श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है?

श्वेता तिवारी ने वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर की, लेकिन उसके साथ पैकेट में से कॉकरोच भी निकल आए।

Shweta Tiwari | Image: Instagram

Shweta Tiwari: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों 'द ट्रेटर्स 2' में धमाल मचा रही हैं। लेकिन इस वक्त वो शो के अलावा अपनी एक लेटेस्ट वीडियो के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इंस्टामार्ट से एक एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर की, जिसके साथ कॉकरोच भी आ गए। इस दौरान वे बेहद हैरान-परेशान दिखीं।

जी हां, श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिखाया है कि उन्होंने रेड बुल ऑर्डर किया था। लेकिन रेड बुल के साथ कॉकरोच भी उनके घर आ गए। वो आगे दिखाती हैं कि कैसे कॉकरोच पूरे घर में इधर-उधर भाग रहे हैं।

हमारे घर में कॉकरोच आ रहे- श्वेता तिवारी

इतना ही नहीं, वो वीडियो शेयर करते हुए कहती हैं कि क्या हमें तुकाराम मुंढे को टैग करना चाहिए। मुंढे जी अभी इंस्टामार्ट से हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं, आप कहां हैं? ध्यान दीजिए। इस वीडियो में उनके दोस्तों की हंसने की आवाजें भी सुनी जा सकती हैं।

August 19, 2026

'वो महिला जिसे कॉकरोच पसंद नहीं'

इसके बाद एक तस्वीर भी हैं जिसे स्टाइलिस्ट विक्टर रॉबिनसन ने श्वेता संग क्लिक की है। इसे शेयर करते हुए वे लिखते हैं कि उस महिला के साथ जिन्हें घर में और कहीं भी कॉकरोच पसंद नहीं हैं।

CJP प्रोटेस्ट से जोड़कर देख रहे यूजर्स

श्वेता तिवारी की इस वीडियो को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर देखा जा रहा है। सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी राय रखी थी और कहा था कि वो इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट नहीं करतीं। हालांकि, उन्होंने सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया था। उनके मुताबिक, सीजेपी वांगचुक का इस्तेमाल कर रही थीं। श्वेता तिवारी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो इन दिनों 'द ट्रेटर्स 2' में दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'कमरे का दरवाजा खोला तो मेरी दुनिया खत्म थी', पहली पत्नी को याद कर टूटे पवन सिंह, बिलख-बिलखकर रो पड़े- VIDEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 August 2026 at 18:57 IST