'आवारगी मुझे अच्छी लगे...', विवादों के बीच शिल्पा शिंदे ने शेयर किया 'तेवर' वाला पोस्ट; लिखा- जो उखाड़ना है उखाड़ लो- VIDEO
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शिल्पा शिंदे एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। हाल ही में अपने पुराने आरोपों को लेकर दिए गए बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते विवाद के बीच शिल्पा पीछे हटती नहीं दिख रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे कई लोग आलोचकों और विरोधियों को खुली चुनौती के तौर पर देख रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
'भाभी जी घर पर हैं' शो से घर-घर में मशहूर हुईं 'अंगूरी भाभी' यानी शिल्पा शिंदे इस समय एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं। शिल्पा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने स्वीकार किया है कि सालों पहले शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप पूरी तरह से झूठा था।
जानें क्या है पूरा मामला
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने बताया कि साल 2016 में जब उन्होंने शो छोड़ा था, तो कॉन्ट्रैक्ट को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए उनके पास कोई और विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने दावा किया कि उस वक्त दबाव में आकर उन्होंने प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था।
AICWA ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
शिल्पा के इस यू-टर्न पर 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' AICWA ने सख्त नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने इसे गैर-जिम्मेदार बताते हुए कहा कि ऐसे झूठे आरोप न केवल संबंधित व्यक्ति की छवि खराब करते हैं, बल्कि उन असली पीड़ितों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाते हैं जो वास्तव में शोषण का शिकार होते हैं। AICWA ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिल्पा शिंदे ने इंस्टा पोस्ट कर दिया करारा जवाब
अपनी आलोचना और भारी ट्रोलिंग के बीच शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक महिला बनो! हमेशा यह कहने के लिए तैयार रहो कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो।' उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए लिखा, 'जलने वालों जलते रहो।' दिलचस्प बात यह है कि 2025 में शिल्पा शिंदे की शो में वापसी भी हुई। उन्होंने बताया कि शो के लेखक के कहने पर वह दोबारा जुड़ीं और अब उनकी पूरी टीम के साथ अच्छी समझ और संबंध हैं। फिलहाल शिल्पा के बयान और उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बहस जारी है। एक तरफ उनके आलोचक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शिल्पा अपने रुख पर कायम नजर आ रही हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 6 June 2026 at 19:04 IST